Help:बदलावों पर नज़र रखना

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Help:Tracking changes and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD
हाल में हुए बदलाव पर पृष्ठों पर नवीनतम बदलाव, चित्र अपलोड, हटाए गए पृष्ठ, और स्थानांतरित किए गए पृष्ठ दिखाए जाते हैं

मीडियाविकि पर ऐसे कई विशेष पृष्ठ हैं जिनकी मदद से आप जागरूक रह सकें कि विकि पर चल क्या रहा है। उदाहरणस्वरूप, आप इनपर ध्यान रख सकते हैं:

  • सभी पृष्ठों पर हाल में हुए बदलाव
  • अवतरण इतिहास: किसी पृष्ठ पर हुए सभी बदलाव
  • किसी विशिष्ट सदस्य के योगदान
  • नए पृष्ठ

सबसे दिलचस्प विशेष पृष्ठ है Special:RecentChanges। इसपर सभी सम्पादन, चित्र अपलोड, पृष्ठ स्थानांतरण, हटाए गए पृष्ठ, और विकि पर किए गए दूसरे काम दिखाए जाते हैं। ऊपर के मेन्यू में कई कड़ियाँ हैं जिनकी मदद से आप दिखावट को बदल सकते हैं: दिखाए जाने वाले बदलावों या फिर दिनों की संख्या बदलें या फिर किसी विशिष्ट नामस्थान के ही सम्पादन देखें। आप 'छोटे' के रूप में चिह्नित किए गए सम्पादनों को छिपा भी सकते हैं (मगर भूलें मत कि हालाँकि कोई सम्पादन छोटा हो सकता है, उसमें बड़े बदलाव भी हो सकते हैं)।

हाल में हुए बदलावों के पृष्ठ के एक पंक्ति में कई कड़ियाँ हैं:

  • "अंतर" पृष्ठ के पिछले संस्करण से अंतर दिखाता है
  • "इतिहास" पृष्ठ के अवतरण इतिहास पर ले जाता है
  • पृष्ठ का पूरा नाम वर्तमान संस्करण पर ले जाता है। अगर पृष्ठ आपकी ध्यानसूची में है, वह मोटे अक्षरों में आएगा।

अगली आती है एक चिप्पी जो पृष्ठ के बदलाव के प्रकार को दर्शाता है:

  • न — इस संपादन से नया पृष्ठ बना
  • छो — यह एक छोटा संपादन है
  • बॉ — यह संपादन एक बॉट द्वारा किया गया था

टाइमस्टैम्प के बाद दिखता है पिछले संस्करण से पृष्ठ के आकार में बदलाव। फिर सदस्य का नाम है, जहाँ या तो उनके सदस्य पृष्ठ और वार्ता पृष्ठ की कड़ी होती है, या फिर (अगर सदस्य गुमनाम हो तो) सिर्फ उनके वार्ता पृष्ठ की।

अगर सम्पादन करते समय सदस्य ने सारांश प्रस्तुत किया था, तो सारांश पंक्ति के आखिर में इटैलिक्स में आता है।

उन्नत दृश्य

अगर आपने जावास्क्रिप्ट सक्षम किया हुआ है, आप "उन्नत" दृश्य को आज़मा सकते हैं। उन्नत दृश्य को सक्षम करने के लिए अपनी वरीयताओं में जाएँ, फिर 'हाल में हुए बदलाव' टैब पर क्लिक करें और "हाल में हुए बदलावों और ध्यानसूची में पृष्ठों के अनुसार बदलावों को वर्गीकृत करें" चुनें। इस विकल्प को चुनने पर हाल में हुए बदलाव पर पृष्ठ के अनुसार बदलाव दिखाए जाएँगे, न कि एक-एक बदलाव के अनुसार। आपको अब इस तरह के एंट्रियाँ दिखेंगे:

15:17 Main Page (4 बदलाव | इतिहास) .. (+236) .. [Some User‎ (2×); Some Other User (2×)]

उस पृष्ठ के हाल में हुए बदलावों के रिकॉर्ड को विस्तृत करने के लिए टाइमस्टैम्प और पृष्ठ के नाम के बाएँ तरफ़ के नीले तीर के निशान पर क्लिक करें। सम्पादनों का रिकॉर्ड साधारण दृश्य की तरह दिखाया जाएगा। आप इच्छानुसार इस सुविधा को सक्षम या अक्षम कर सकते हैं, तो दोनों मोड आज़माकर देखें कि आपको कौन-सा ज़्यादा भाता है। याद रखें कि उन्नत दृश्य को सक्षम करने पर अंतर और इतिहास के लिए कड़ियाँ हटा दी जाएँगी, जिससे सम्पादनों को परीक्षित करना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी देखें