Help:अधिसूचनाएँ

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Help:Notifications and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD
अधिसूचनाएँ आपको विकिपीडिया और दूसरे विकिमीडिया परियोजनाओं पर उन गतिविधियों की जानकारी देती हैं जो आपसे संबंध रखती हैं।

अधिसूचना उपकरण (पूर्व नाम 'Echo') के प्रलेख पृष्ठ पर आपका स्वागत है!

आपको कौन-सी सूचनाएँ मिलती हैं, यह बदलने के लिए साइट पर वरीयताएँ के "अधिसूचनाएँ" टैब में जाएँ।

इस समय अधिसूचनाओं को विकियों पर तैनात किया गया है मगर इन्हें सक्रिय रूप से विकसित नहीं किया जा रहा है। जनवरी 2021 के अनुसार अधिसूचनाओं पर अधिक सुविधाएँ जोड़ने की कोई योजना नहीं बनी है। मगर वार्ता पृष्ठ पर भविष्य में सुधारों के सुझाव ज़रूर दें।

सिद्धांत

अधिसूचना उपकरण विकिपीडिया और दूसरे विकिमीडिया साइटों के सदस्यों को उनसे संबंध रखने वाले कार्यों की जानकारी तेज़ी से प्रदान करती है। ये सूचनाएँ सदस्यों को उनसे संबंधित घटनाओं का जल्दी से पता लगाने में मदद करते हैं ताकि वे चाहें तो उस पर जल्द कार्यवाही कर सकें।

यह सॉफ़्टवेयर विकिमीडिया संस्थान के सम्पादक प्रोत्साहन दल द्वारा बनाया गया था और अब इसे सहयोग दल द्वारा अनुरक्षित किया जाता है, ताकि सदस्य विकिमीडिया साइटों पर अधिक सक्रियता से हिस्सा ले। अधिसूचनाओं को इन साइटों को मौजूदा सूचना प्रणालियों की जगह लेने के लिए बनाया गया है, जो सदस्यों को और भी स्वतंत्रता प्रदान करता है।

अधिसूचनाओं से पहले मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर द्वारा दी जाने वाली एकमात्र सूचना प्रणाली थी आपकी ध्यानसूची में बदलावों के लिए ईमेल की जाने वाली सूचनाएँ, और आपके वार्ता पृष्ठ पर बदलावों के लिए एक नारंगी बार दिखाया जाता था। ध्यानसूची काफ़ी काम की है, मगर इसका प्रारूप सीमित है। यह पृष्ठों से संबंधित बदलावों के लिए अच्छे से काम करता है, मगर सदस्यों से संबंधित बदलावों के मामले में ऐसा नहीं कहा जा सकता। उसी तरह, विवरण का कोई स्तर नहीं है: अगर पृष्ठ ध्यानसूची में है, आपको पृष्ठ पर अगले बदलाव के बारे में बताया जाता है। अगर पृष्ठ ध्यानसूची में नहीं है, आपको कोई सूचना नहीं मिलती। ध्यानसूची काम की चीज़ है, और इसके उद्देश्य के अनुसार यह अच्छे से काम करता है, मगर विकि की गतिविधि के पूरे हिस्से पर इसका कोई प्रभाव नहीं। ध्यानसूची और अधिसूचनाओं की सुविधाओं को मिला लेने से सदस्य के लिए एक बेहतर अनुभव का निर्माण किया जा सकता है। सदस्य घटनाओं के बारे में अधिक आसानी से जान सकते हैं, और उनके पास इस बात पर अधिक नियंत्रण होता है कि वे किस तरह की जानकारी प्राप्त करते हैं।

अधिसूचनाओं के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए MediaWiki.org पर इस परियोजना केंद्र को देखें।

प्रयोग

अधिसूचनाएँ विकिमीडिया साइटों के सभी पंजीकृत सदस्यों के लिए हैं। अपंजीकृत सदस्य अधिसूचनाएँ नहीं पा सकते हैं (वार्ता पृष्ठ अधिसूचनाओं के अतिरिक्त, जो अब भी गुमनाम सदस्यों को एक नारंगी पट्टी में दिखाई जाती हैं)।

अधिसूचनाएँ देखने के निम्नलिखित तरीके हैं:

  • फ़्लाय-आउट्स पर
  • Special:Notifications पर
  • विकिमीडिया विकियों पर दूसरे विकियों की अधिसूचनाएँ उस विकि पर दिखाई जाएँगीं जिसपर आप मौजूद हैं। इन्हें "क्रॉस-विकि अधिसूचनाएँ" कहा जाता है।

प्राप्त होने वाली अधिसूचनाओं के अलग-अलग प्रकारों को एक दूसरे पृष्ठ पर प्रलेखित किया गया है।

अधिसूचना फ़्लाय-आउट्स

चेतावनियाँ और सूचनाएँ

जब भी कोई ऐसा कोई कार्य करता है जो किसी भी विकिमीडिया साइट पर आपको प्रभावित करे, उस साइट के ऊपरी-दाएँ तरफ (ऊपरी-बाएँ तरफ़ अगर विकि दाएँ-से-बाएँ लिखी जाने वाली भाषा में है) आपके सदस्यनाम के पास रंगीन बैजेस दिखने लगेंगे। इन अधिसूचनाओं में क्रॉस-विकि अधिसूचनाएँ भी शामिल होंगे। जब कोई अधिसूचना न हो, बैजेस ग्रे रंग के होते हैं।

पहले बैज (लाल, "चेतावनियाँ") में सबसे ज़रूरी अधिसूचनाएँ हैं: आपके वार्ता पृष्ठ पर नए संदेश, उल्लेख, आदि। दूसरे बैज (नीला, "सूचनाएँ") में कम ज़रूरी अधिसूचनाएँ हैं: पृष्ठों की कड़ियाँ, दूसरे वार्ता पृष्ठों पर संदेश, आदि।

ये बैजेस आपके द्वारा प्राप्त नई अधिसूचनाओं की संख्या दिखाएँगे। बैजेस पर क्लिक करने पर एक फ़्लाय-आउट दिखाया जाएगा जहाँ पर आपकी हाल ही की अधिसूचनाएँ सूचीबद्ध होंगी (स्क्रीनशॉट देखें), और बैज का रंग वापस ग्रे हो जाएगा। उस बैज के लिए सभी अधिसूचनाओं को पठित चिह्नित करने तक संख्या शून्य से ज़्यादा रहेगा (खासकर कि संदेशों के लिए)।

आप किसी अधिसूचना के बारे में अधिक जानने के लिए उसपर क्लिक करना चाहते हैं (नीचे विवरण देखें)। सभी प्राप्त अधिसूचनाएँ देखने के लिए अधिसूचना संरक्षण पर जाने के लिए "सभी अधिसूचनाएँ" पर क्लिक करें।

विस्तृत अधिसूचना लेआउट

अधिसूचनाओं को पठित या अपठित चिह्नित करें।

ये रहीं सबसे ज़्यादा प्राप्त होने वाली अधिसूचनाएँ। इन्हें एक ही पैटर्न से डिज़ाइन किया जाता है:

बाएँ तरफ़ (या दाएँ-से-बाएँ भाषाओं के लिए दाएँ तरफ) तैरना वाला एक आईकॉन
दाएँ तरफ तैरने वाला एक गोला:
  • अगर अधिसूचना अपठित हो तो नीले रंग से भरा
  • पठित हो तो सफ़ेद और ग्रे आउटलाइन वाला
प्राथमिक जानकारी: अधिसूचना का शीर्षक, बोल्ड में
अप्राथमिक जानकारी: अधिसूचना के बारे में जानकारी (वैकल्पिक)
विस्तार: नीचे की तरफ, जिसमें कुछ दूसरी उपयोगी जानकारी है:
  • हमेशा, सदस्य जो कार्य को करता है (उनके सदस्य पृष्ठ की कड़ी के साथ) और अस्थायी प्रारूप में दिनांक
  • कभी-कभी दूसरी जानकारी, जैसे लक्षित पृष्ठ
  • अगर ज़रूरत पड़े, तीन-बिंदुओं वाले एक मेन्यू में कुछ विकल्प दिखाए जाएँगे

पूरी अधिसूचना एक कड़ी है, आम तौर पर उस अंतर की, जिसके बारे में आपको सूचित किया गया है

एक जैसी अधिसूचनाओं या फिर दूसरे विकियों से अधिसूचनाओं को समूहों में दिखाया जाता है।

Special:Notifications पृष्ठ

अपनी हाल ही की सभी अधिसूचनाएँ पाने के लिए फ़्लाय-आउट के "सभी अधिसूचनाएँ" पर क्लिक करके विशेष अधिसूचना पृष्ठ पर जाएँ। उस पृष्ठ पर दिनांक के अनुसार आपकी सभी अधिसूचनाएँ दिखाई जाती हैं। सबसे आखिर में आई अधिसूचना को इस सूची में सबसे पहले दिखाया जाता है। विकिमीडिया विकियों पर यह क्रॉस-विकि अधिसूचनाओं को पुनः समूहीकृत करता है।

क्रॉस-विकि

क्रॉस-विकि अधिसूचनाओं को दोनों पैनलों पर दिखाया जाता है, और ये विकिमीडिया संस्थान द्वारा होस्ट किए जाने वाले दूसरे विकियों से आई अधिसूचनाओं को पुनः समूहीकृत करते हैं। इस तरह से आप विकिस्रोत पर रहकर भी कॉमन्स की अधिसूचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं। क्रॉस-विकि अधिसूचनाओं के बारे में अधिक जानें।

वरीयताएँ और सेटिंग्स

वरीयताओं तक पहुँच

आप अपनी अधिसूचना वरीयताओं द्वारा नियंत्रित कर सकते हैं कि आपको किस प्रकार की अधिसूचनाएँ मिलती हैं और कब मिलती हैं। अपनी सेटिंग्स देखने के लिए ऊपर के स्क्रीनशॉट में दिखाए गए डायलॉग में "वरीयताएँ" पर क्लिक करें या सूचना संरक्षण में "सभी अधिसूचनाएँ" पर क्लिक करें। (आप किसी भी पृष्ठ पर ऊपर दाहिनी ओर "वरीयताएँ" पर क्लिक कर के "अधिसूचनाएँ" टैब भी चुन सकते हैं।)

सक्षम या अक्षम करें

अगर आप किसी तरह की अधिसूचनाओं को अक्षम कर देते हैं, अक्षम करने के बाद ये अधिसूचनाएँ आपके लिए नहीं बनाई जाएँगीं और इन्हें डेटाबेस में रखा नहीं जाएगा। बाद में सक्षम करके भी आप इन्हें नहीं देख पाएँगे। सिर्फ वही अधिसूचनाएँ दिखाई जाएँगीं जो आपने अक्षम करने से पहले प्राप्त की थीं।

ईमेल के ज़रिए या फिर विकि पर अधिसूचनाएँ

किसी भी श्रेणी के लिए अधिसूचनाएँ सक्षम/अक्षम करने के लिए उसके सामने के बक्से को चेक (या अनचेक) करें। आप ज़्यादातर श्रेणियों के लिए वेब पर फिर ईमेल के ज़रिए अधिसूचनाएँ सक्षम (या अक्षम) कर सकते हैं। (कुछ अधिसूचनाओं को अक्षम नहीं किया जा सकता, जैसे सदस्य अधिकार में बदलाव या फिर वार्ता पृष्ठ पर नए संदेश: ये अधिसूचनाएँ बहुत ज़रूरी होती हैं और आप इन्हें नकार नहीं सकते।) आप यह भी नियंत्रित कर सकते हैं कि ईमेल अधिसूचनाएँ आप कितनी बार प्राप्त करते हैं, जैसे हर घटना का एक ईमेल या फिर दैनिक या साप्ताहिक सारांश। जब काम हो जाए, अपनी वरीयताएँ सहेजने के लिए पृष्ठ के नीचे का "संजोएँ" बटन दबाएँ।

सदस्यों को म्यूट करना

आप चुनिंदा सदस्यों से ऑन-साइट अधिसूचनाएँ म्यूट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अधिसूचना वरीयताओं के नीचे बॉक्स में उनका सदस्यनाम लिखें। जब आप लिखना शुरू करेंगे, स्वतः पूर्णकरण काम करने लगेगा। बिना जावास्क्रिप्ट के सदस्यों को हर पंक्ति में, बिना किसी विकिटेक्स्ट या उपसर्ग के, एक ही सदस्य का नाम लिखना होगा।

अगर कोई म्यूट किया हुआ सदस्य आपके सदस्य वार्ता पृष्ठ पर लिखता है या हिस्सा लेता है (चाहे पृष्ठ Flow पर हो या असंरचित विकिटेक्स्ट), या फिर आपके बनाए किसी पृष्ठ को परीक्षित करता है, आपको अधिसूचनाएँ तब भी प्राप्त होंगी। म्यूट सूची से ध्यानसूची की कार्यवाही पर कोई प्रभाव नहीं होता।

अगर म्यूट किए हुए सदस्य ने उल्लेख की सफलता के संदेश को सक्षम कर रखा हो, वह उसे फिर भी प्राप्त होगा। सदस्य की म्यूट सूची को सिर्फ सदस्य ही देख सकता है, यहाँ तक कि प्रबंधक या कोई एक पदाधिकारी भी नहीं।

पृष्ठों को म्यूट करना

"पृष्ठ की कड़ियों वाले" अधिसूचनाओं के लिए पृष्ठों को म्यूट किया जा सकता है।

"पृष्ठ की कड़ियों वाले" अधिसूचनाओं को म्यूट करने के लिए अधिसूचना वरीयताओं के नीचे बॉक्स में पृष्ठ का नाम लिखें।

जब आप लिखना शुरू करेंगे, पृष्ठ के शीर्षकों पर स्वतः पूर्णकरण काम करने लगेगा।

बिना जावास्क्रिप्ट के सदस्यों को हर पंक्ति में, बिना किसी विकिटेक्स्ट या उपसर्ग के, एक ही पृष्ठ का नाम लिखना होगा।

सामुदायिक ब्लैकलिस्टिंग

MediaWiki:Echo-blacklist पर ऐसे खातों की एक सूची है जो अधिसूचनाओं को ट्रिगर नहीं कर सकते जो पूरे साइट पर लागू होता है, और जिसे Special:MyPage/Echo-whitelist पर सदस्यों द्वारा ओवर्राइड किया जा सकता है। (इस सुविधा और इसके कॉन्फ़िगरेशन पृष्ठों के नाम बदल दिए जाएँगे, टास्क T255557 देखें)

सामुदायिक कॉन्फ़िगरेशन

Special:DisplayNotificationsConfiguration हर अधिसूचना के प्रकार के लिए लोकल कॉन्फ़िगरेशन दिखाता है।

प्रतिक्रिया

हम जानना पसंद करेंगे कि आप अधिसूचनाओं के बारे में क्या सोचते हैं। दूसरे सदस्यों से अपने सुझावों की चर्चा करने के लिए इस परियोजना वार्ता पृष्ठ का इस्तेमाल करें।

अगर आपको कोई बग मिलता है तो आप उसे यहाँ Phabricator पर रिपोर्ट कर सकते हैं। मगर हमें पता है कि Phabricator का इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल है; आप परियोजना के वार्ता पृष्ठ पर एक स्क्रीनशॉट और ब्राउज़र तथा ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी के साथ (किसी भी भाषा में) रिपोर्ट छोड़ सकते हैं :)।