Manual:मीडियाविकि क्या है?

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Manual:What is MediaWiki? and the translation is 100% complete.

मीडियाविकि का लोगो

मीडियाविकि (MediaWiki) एक मुफ़्त सर्वर-आधारित विकि सॉफ़्टवेयर है, जिसे GNU साधारण सार्वजनिक लाइसेंस (GPL) में लाइसेंस किया गया है। इसे हर दिन करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाने वाले बड़े सर्वर फार्म्स पर सेवा के लिए बनाया गया है।

आप शायद मुफ्त ज्ञानकोश विकिपीडिया को जानते हैं। मीडियाविकि वही मुफ़्त सॉफ़्टवेयर है जिसपर विकिपीडिया खड़ा है।

"विकि", "विकिमीडिया" और "मीडियाविकि" शब्दों से लोग अकसर उलझ जाते हैं।

इन शब्दों के बारे में और जानने के लिए "विकिपीडिया, विकिमीडिया, मीडियाविकि और विकि के बीच अंतर " पढ़ें, जहाँ इसका विवरण दिया गया है।

सामान्य अवलोकन

मीडियाविकि काफ़ी शक्तिशाली और विकार्य सॉफ़्टवेयर है, और कई सुविधाओं वाली एक विकि स्थापना है जो MySQL जैसे किसी डेटाबेस में डेटा को प्रोसेस करने और दिखाने के लिए PHP का इस्तेमाल करता है।

पृष्ठों पर मीडियाविकि के विकिटेक्स्ट प्रारूप का इस्तेमाल किया जाता है ताकि HTML या CSS का ज्ञान न रखने वाले सदस्य भी इन्हें आसानी से अनुवादित कर सकते हैं।

जब सदस्य किसी पृष्ठ पर किसी संपादन को प्रस्तुत करता है, मीडियाविकि इसे डेटाबेस पर लिख देता है, मगर पृष्ठ के पिछले संस्करणों को हटाता नहीं, जिससे बर्बरता या स्पैमिंग के मामले में संपादन को आसानी से पूर्ववत किया जा सकता है। मीडियाविकि पर चित्र और मल्टिमीडिया फ़ाइलों को रखा जा सकता है, जिन्हें फ़ाइल प्रणाली में जोड़ दिया जाता है। काफ़ी ज़्यादा सदस्यों वाले बड़े विकियों के लिए मीडियाविकि पर कैशिंग का समर्थन है और इसे प्रॉक्सी सर्वर सॉफ़्टवेयर के साथ जोड़ा जा सकता है। समर्पित एक्सटेंशनों के साथ मीडियाविकि पर संरचित डेटा को भी रखा जा सकता है।

मीडियाविकि क्या है...

मीडियाविकि विकि सॉफ्टवेयर है।
अगर आपको नहीं पता 'विकि' क्या होता है, कृपया आगे बढ़ने से पहले इस लेख को पढ़ें!
मीडियाविकि सर्वर साॅफ्टवेयर है।
इंटरनेट पर उपयुक्त हर सॉफ़्टवेयर की तरह इसमें भी बग्स, या फिर सुरक्षा की समस्याएँ हो सकती हैं। अगर आप बार-बार सुरक्षा अपडेट्स प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, मीडियाविकि को स्थापित न करें (सुरक्षा अपडेट्स की सूचनाएँ पाते रहने के लिए कृपया सदस्यता प्राप्त करें)।
मीडियाविकि ज़्यादातर, विकिमीडिया की परियोजनाओं की आवश्यकताओं पर आधारित है।
इस प्रोग्राम को सबसे पहले विकिपीडिया और इसके संबंधी परियोजनाओं के लिए बने एक बड़े सर्वर फ़ार्म पर चलने के लिए बनाया गया था। इसकी सुविधाओं, कॉन्फ़िगरेशन, सरल उपयोग, आदि को इसी बात को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है; अगर आपकी ज़रूरतें इससे काफ़ी ज़्यादा अलग हैं, ऐसा हो सकता है कि यह सॉफ़्टवेयर आपके लिए नहीं है।
मीडियाविकि मुफ्त सॉफ्टवेयर है।
किसी भी तरह की वारंटी नहीं दी जाती है।

विकिटेक्स्ट आज़माएँ

बुनियादी विकिटेक्स्ट (विकि मार्कअप)

हाँ, आप आसानी से पृष्ठों को बदल सकते हैं, और आप (कुछ समय के लिए) उदाहरण वाक्य प्रकाशित कर सकते हैं, और आप (कुछ समय के लिए) किसी विकि पर पूरे पृष्ठ पर बर्बरता भी कर सकते हैं। ये सब करने के लिए आपको प्रोग्रामिंग में किसी कौशल की ज़रूरत नहीं।

हम सलाह देते हैं कि आप हमारे प्रयोगपृष्ठ पर अभ्यास करें। परीक्षण सिर्फ वहीं करें: वरना दूसरे पृष्ठों पर शरारत करेंगे तो प्रबंधक आपके लगा देंगे।

आप चीटशीट भी देख सकते हैं, जिसपर कुछ बुनियादी प्रारूपन कमांड्स हैं।

मीडियाविकि किन चीज़ों में अच्छा नहीं है...

  • क्योंकि मीडियाविकि को खुले सामग्री के लिए बनाया गया था, यह उन मामलों में आपके काम न आ सकता है जब आपको विकि के किसी हिस्से को व्यक्तिगत रखना चाहते हों। यह विकि को संगठन के आंतरिक नेटवर्क पर होस्ट कर सकता है जहाँ सिर्फ आंतरिक लोग ही इसे देख सकते हैं।
  • मीडियाविकि को विकिपीडिया जैसे बहुत ज़्यादा प्रसिद्धि वाले वेबसाइटों के लिए बनाया गया था। इसे इसी की वजह से अनुकूलित किया गया है और छोटे साइटों के लिए काम न आ सकता है जहाँ बैंडविड्थ से बड़ी सीमाएँ डिस्क में स्थान या स्मृति हो।
  • मीडियाविकि किसी फ़ोरम/ब्लॉगिंग सॉफ़्टवेयर के लिए सही नहीं है, अगर आप ऐसा कुछ बनाने की सोच रहे थे।

इन मामलों में कुछ दूसरा विकि सॉफ़्टवेयर (या गैर-विकि सॉफ़्टवेयर) आपके काम आ सकता है।

ये भी देखें