translatewiki.net/hi

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Translatewiki.net and the translation is 100% complete.

चेतावनी: शीर्षक दिखाएँ "translatewiki.net/hi" पूर्व दिखाए गए शीर्षक "Translatewiki.net" पर छा रहा है।

i18n प्रलेख

translatewiki.net अनुवाद समुदायों, भाषा समुदायों, और मुफ्त सॉफ्टवेयर परियोजनाओं के लिए एक स्थानीयकरण मंच है। यह मीडियाविकि के लिए स्थानीयकरण के साथ शुरू हुआ था। मीडियाविकि एक्सटेंशन, FreeCol, OpenStreetMap, Etherpad लाइट और अन्य मुक्त सॉफ्टवेयर परियोजनाओं के लिए बाद में समर्थन जोड़ा गया।

मीडियाविकि और उसके एक्सटेंशन के 300 से अधिक अनुवादों के साथ-साथ समन्वय और रखरखाव के लिए एक सुविधाजनक अनुवाद के माध्यम के रूप translatewiki.net का उपयोग करते हैं। Mantis, FreeCol और Mwlib.rl को भी translatewiki.net में अनुवादित किया जा सकता है। अधिक परियोजनाओं का भी स्वागत है।

आप भी आपके ज्ञात एक भाषा में अनुवाद के प्रयास में भाग ले सकते हैं। विकिमीडिया संस्थान के अनुरोध किए गए परियोजनाओं के लिए नई भाषाओं में मीडियाविकि इंटरफ़ेस का अनुवाद भी वहीं किया जाता है।

यह परियोजना विकिमीडिया संस्थान परियोजनाओं का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे विकिमीडिया भाषा दल और स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाता है। Translatewiki.net, 'Software in the Public Interest' नामक गैर-लाभ वित्तीय प्रायोजक की एक संबंधी परियोजना है। अनुवाद की कार्यक्षमता एक मीडियाविकि एक्सटेंशन द्वारा प्रदान की जाती है।

  • इंटरविकि कड़ियों का प्रारूप: [[translatewiki:]]

translatewiki.net और मीडियाविकि

translatewiki.net पर मूल मीडियाविकि एक्सटेंशन और स्किन्स के सभी संदेशों को विकि पर ही अनुवादित किया जा सकता है। मीडियाविकि सदस्य इंटरफ़ेस के सभी संदेशों को translatewiki.net के ज़रिए लागू किया जाता है, न कि कोड पर सीधे कमिट करके। स्रोत कोड में सिर्फ अंग्रेज़ी संदेशों को ही प्रलेखित किया जाना चाहिए।

मूल मीडियाविकि और एक्सटेंशनों को सदस्य इंटरफ़ेस पर दिखाए जा रहे टेक्स्ट के लिए सिस्टम संदेशों का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने के उदाहरणों के लिए मैन्युअल:विशेष पृष्ठ देखें। अगर एक्सटेंशन अच्छे ले लिखा गया हो, इसे शायद कुछ ही दिनों के अंदर translatewiki.net में शामिल कर लिया जाए, जब इसे स्टाफ़ Gerrit पर इसे देखें। अगर इसे जोड़ा नहीं जाता है, उनसे संपर्क करें। अगर यह अनुवादित करने के लिए कुछ ज़्यादा ही अस्थिर है, कोड या कमिट में इसे टिप्पणी के तौर पर शामिल करें और ज़रूरत पड़ने पर उनसे संपर्क करें।

समर्थन अनुरोधों संभालना

अनुवादकों के पास आपके द्वारा बनाए गए कुछ संदेशों के बारे में सवाल हो सकते हैं। Translatewiki.net पर एक सहायता अनुरोध प्रणाली है जिससे अनुवादक आपसे यानी परियोजना के मालिक से, संदेशों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं ताकि उन्हें अच्छे से अनुवादित किया जा सके। इस छोटे ट्यूटोरियल में बताया गया है कि translatewiki.net पर सहायता अनुरोधों का कार्यप्रवाह कैसे काम करता है।

स्थानीयकरण प्रणाली का अवलोकन

स्थानीयकरण के अद्यतन का कार्यप्रवाह

जैसा ऊपर बताया गया है, अनुवाद translatewiki.net पर ही होता है और आपके लिए अच्छा होगा कि आप दूसरे प्रणालियोंं का इस्तेमाल न करें। यह रहा स्थानीयकरण के अद्यतन के कार्यप्रवाह का एक चौड़ा अवलोकन:

  • विकासक सिस्टम संदेश जोड़ते या बदलते हैं
  • सदस्य नए या बदले गए सिस्टम संदेशों को translatewiki.net पर अनुवादित करते हैं।
  • स्वचालित उपकरण इन संदेशों को निर्यात करते हैं, संदेश फ़ाइलों के 'नए संस्करण' बनाते हैं जिसमें मूल और एक्सटेंशन दोनों के लिए नए या बदले गए संदेश शामिल किए जाते हैं, और इन्हें गिट पर कमिट करते हैं।
  • विकियाँ गिट रिपॉज़िटरी से अपडेट किए गए सिस्टम संदेशों को पुल कर सकते हैं।

क्योंकि translatewiki.net के बदलावों को भी कोड में रोज़ाना पुश किया जाता है, इसका मतलब है कि संदेश पर हर बदलाव को कुछ ही दिनों में, सदस्यों द्वारा किसी काम या फिर कोड में किसी डरावने अपडेट के बिना ही सभी मौजूदा मीडियाविकि स्थापनाओं पर लागू कर दिया जाता है।

जैसा आपको दिख रहा है, इस प्रक्रिया में कई चरण हैं। समय के साथ-साथ हमें पता चला है कि कई जगहों पर त्रुटियाँ आती हैं। अगर आपको लगता है कि प्रक्रिया में कोई खराबी है, कृपया इसे हमारे सहायता पृष्ठ पर रिपोर्ट करें, या फिर Phabricator पर एक नया बग बनाएँ। हमेशा एक स्पष्ट पर्यवेक्षण प्रदान करें।

कड़ियाँ

सन्दर्भ