विकिमीडिया भाषा अभियांत्रिकी/समाचार पत्रिका/2023/अक्टूबर

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Wikimedia Language engineering/Newsletter/2023/October and the translation is 100% complete.

भाषा दल द्वारा भाषा और अंतर्राष्ट्रीयकरण समाचार पत्रिका के पहले प्रकाशन में आपका स्वागत है!

यह समाचार पत्रिका आपको सुविधाओं के विकास, कई भाषा-संबंधित तकनीकी परिजोयनाओं में सुधार और समर्थन कार्य, और सामुदायिक बैठकों के बारे में जानकारी, तथा परियोजनाओं में शामिल होने के लिए विचार प्रदान करेगी।

प्रमुख हाइलाइट्स

202 भाषाओं की विकिपीडियाओं के लिए मशीन अनुवाद (MinT) उपलब्ध है

MinT की मदद से चेरोकी भाषा में डेस्कटॉप अनुवाद

MinT , जून 2023 में लॉन्च की गई एक नई मशीन अनुवाद सेवा जो कई छोटी भाषाओं को समर्थित करता है, अब 202 भाषाओं की विकिपीडियाओं पर उपलब्ध है। यह एक बड़ी बात है क्योंकि इनमें से कुछ भाषाओं को पहली बार एक मशीन अनुवाद उपकरण मिला है। इससे अनुवादों की गुणवत्ता काफ़ी बेहतर होने वाली है। इन समुदायों में कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि MinT के अनुवाद Google Translate के अनुवादों से भी बेहतर हैं, और उन्होंने इसे उनका डिफ़ॉल्ट अनुवाद उपकरण बना देना सुझाया।[1]

यहाँ MinT को आज़माएँ।

सभी विकिपीडियाओं को मिलाकर पिछले तिमाही में 67,000 से ज़्यादा अनुवाद किए गए

पिछले तिमाही (जुलाई से सितंबर 2022) में सामग्री अनुवाद उपकरण ने सभी विकिपीडियाओं पर 67,000 से ज़्यादा अनुवाद रिकॉर्ड किए, और सबसे ज़्यादा अनुवाद स्पेनी भाषा में किए गए।[2] सामग्री अनुवाद उपकरण ने अपने लॉन्च के बाद से 18.3 लाख अनुवाद किए हैं। दूसरी ओर, कोरियाई विकिपीडिया पर जुलाई में 471 अनुवाद किए गए, जो इसके लॉन्च के बाद के शुरुआती महीनों में किए गए 50 से भी कम मासिक अनुवादों से कई गुणा बढ़कर है। यह गतिविधि और सुविधाओं को अपनाने के लिए लगने वाले समय के अलग-अलग स्थरों को दर्शाता है।

सामग्री अनुवाद उपकरण का नमूना वीडियो

भाषा उपकरणों पर सुधार: Parsoid एकीकरण, सेवा में अपडेट्स और काफ़ी कुछ

सामग्री अनुवाद अब नेटवर्क API अनुरोध बनाए बिना सीधे Parsoid से बातचीत कर सकता है। Parsoid एक सेवा है जो विकिपीडिया की भाषा (विकिटेक्स्ट) को एक साधारण वेब भाषा (HTML) में बदल सकता है और इसका उलटा भी। इस बदलाव का उद्देश्य है सामग्री को अनुवाद करने का काम तेज़ करना।

सामग्री अनुवाद और अनुभाग अनुवाद उपकरणों पर अब सामग्री को अनुवादित करने के लिए बेहतर समर्थन है - वेब ब्राउज़र पर अलग-अलग अनुवाद सत्रों के दौरान ड्राफ़्ट्स को पुनर्स्थापित करने की क्षमता, अनुवादित सामग्री की मात्रा को दर्शाने के लिए एक प्रगति बार, दूसरी भाषा में अनुवाद जारी रखने की क्षमता, आदि।

सामग्री अनुवाद प्रणाली लंबे समय से Youdao नामक एक मशीन अनुवाद सेवा का इस्तेमाल करता आ रहा है। इसे अब बंद कर दिया जा रहा है क्योंकि कुछ ही लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे, और दूसरी ऐसी ही सेवाएँ उपलब्ध हैं। इससे इसे अनुरक्षित करने में लगे समय और प्रयास की बचत होगी। मगर दूसरे मशीन अनुवाद सेवाएँ अपनी भाषाओं के लिए उपलब्ध होंगे।

MediaWiki Language Extension Bundle , बहुभाषी सुविधाएँ प्रदान करने वाले एक्सटेंशनों की एक क्यूरेट की गई सूची, के एक नए संस्करण को प्रकाशित किया गया। इन एक्सटेंशनों पर किए गए अपडेट्स की एक पूरी सूची के लिए संस्करण 2023.04 की प्रकाशन की टिप्पणियाँ देखें।

अनुवादनीय पृष्ठों पर एक सदस्य जाँच से आँकड़े

अनुवादनीय पृष्ठों के सर्वेक्षण के परिणाम

अनुवादनीय पृष्ठ मीडियाविकि की एक सुविधा है जिसकी मदद से सम्पादक विकि पृष्ठों को चिह्नित कर सकते हैं ताकि उन्हें अलग-अलग भाषाओं में अनुवादित किया जा सके। आप इस सुविधा की मदद से अलग-अलग भाषाओं में नए विकि पृष्ठ भी बना सकते हैं। मगर एक दिक्कत है: इसका इस्तेमाल ज़रा घुमावदार है, और इसे ज़्यादातर उन सदस्यों के लिए बनाया गया है जो सिस्टम को पूरी तरह से जानते हों।

अनुवाद एक्सटेंशन में कई ख़ामियाँ हैं मगर यह काफ़ी अद्भुत है, और मुझे यह फिर भी पसंद है।

—David

हाल ही में भाषा दल के डिज़ाइन अनुसंधानकर्ताओं ने एक एक जाँच चलाई यह पता लगाने के लिए कि इस सुविधा का इस्तेमाल करते समय लोगों को कैसी परेशानियाँ आती हैं। वे इस आँकड़े में दिलचस्पी रख रहे थे कि अनुवादनीय पृष्ठों को सफलतापूर्वक बनाने और अपडेट करने वाले लोगों की संख्या को कैसे बढ़ाया जाए, और कम तकनीकी ज्ञान वालों के लिए इसे और आसान कैसे बनाया जाए। आप इस अनुसंधान रिपोर्ट में उनके खोज का एक सारांश पढ़ सकते हैं।

पारंपरिक पोशाक में बाजाऊ महिलाएँ
हमारा सबसे महान काम होगा यह सुनिश्चित करना कि अनुवादकों के समय का भरपूर उपयोग किया जा रहा हो।

—Alice

मलेशिया के एक देशज भाषा के वक्ताओं का सशक्तिकरण

हाल ही में मीडियाविकि पर पश्चिमी बाजाऊ, मलेशिया के एक देशज भाषा के लिए भाषा तकनीकी समर्थन जोड़ा गया। इसका मतलब है कि इस देशज भाषा को बोलने वाले लोग अब सॉफ़्टवेयर और दूसरे विकिमीडिया साइटों पर सामग्री को अपनी भाषा में अनुवादित करने में मदद कर सकते हैं।

सामुदायिक बैठक और कार्यक्रम

शामिल हों

अगले प्रकाशन के लिए जुड़े रहें! आप इस समाचार पत्रिका पर सदस्यता ले सकते हैं।

सन्दर्भ

  1. MinT: मुक्त मशीन अनुवाद से छोटी भाषाओं की मदद करते हुए
  2. https://superset.wikimedia.org/superset/dashboard/p/yxXBlewrG8R/ (इसका इस्तेमाल सिर्फ एक विकिमीडिया स्टाफ़ खाते की मदद से किया जा सकता है)