Jump to content

Manual:$wgDBserver

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Manual:$wgDBserver and the translation is 100% complete.
डेटाबेस सेटिंग्स: $wgDBserver
डेटाबेस सर्वर का होस्ट नाम या IP पता।
पहला संस्करण:1.1.0 से पहले
अंतिम उपलब्ध संस्करण:अभी भी उपयोग में
अनुमत वैल्यू:(स्ट्रिंग)
डिफ़ॉल्ट वैल्यू:'localhost'

विवरण

डेटाबेस का होस्ट नाम या IP पता। LocalSettings.php में मिलता है।

अगर आप किसी गैर-मानक पोर्ट पर MySQL का उपयोग कर रहे हैं तो आप 'hostname:port' सिनटैक्स का उपयोग कर सकते हैं, जैसे $wgDBserver = '127.0.0.1:3308';। ध्यान दें कि localhost को होस्ट नाम के रूप में निर्दिष्ट करके पोर्ट नंबर का उपयोग करने का कोई प्रभाव नहीं होगा, क्योंकि MySQL इसकी जगह सॉकेट से कनेक्ट कर लेगा। अगर MySQL उसी सर्वर पर है और आप सॉकेट के माध्यम से किसी गैर-मानक स्थान से कनेक्ट करना चाहते हैं तो आप 'localhost:socket' स्थान का उपयोग कर सकते हैं, जैसे $wgDBserver = 'localhost:/var/run/mysql/mysql.sock';

विकि के हर कनेक्शन के लिए DNS खोज की समस्या से बचने के लिए यथासंभव IP पतों का उपयोग करें। $wgDBserver = "wiki.example.org"; से तेज़ होगा $wgDBserver = '000.000.000.000';
$wgDBport केवल PostgreSQL कॉन्फ़िगरेशन के लिए है।
Windows पर MySQL को बैक-एंड के रूप में रखने पर कुछ उपयोगकर्ताओं ने बताया है कि सर्वर का नाम 127.0.0.1 की जगह localhost रखने पर कनेक्ट करने में लगने वाला समय काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। इसलिए अगर MySQL एक ही मशीन पर हो तो Windows में localhost की जगह 127.0.0.1 का उपयोग करना अनुशंसित है। यह सहायता केंद्र पोस्ट देखें।

यह IPv6 पतों के साथ काम न भी कर सकता है, जो कि MySQL ड्राइवर (libmysqlclient या mysqlnd) पर निर्भर करेगा; यह इस PHP बग से जुड़ा हुआ है। साथ ही, जब $wgDBssl का उपयोग किया जाता है, तब प्रमाणपत्र के subjectAlternativeName फ़ील्ड में दिए गए IPv6 पते नहीं पहचाने जाते हैं (जब PHP में प्रमाणपत्रों के IPv4 पतों का सत्यापन लागू किया गया था, तब इसे लागू नहीं किया गया था [१])। इन दोनों मामलों के लिए एक समाधान है IPv6 पते की ओर इशारा करने वाले DNS नाम का उपयोग करना।

ये भी देखें

  • $wgDBservers - बहु-सर्वर (प्राथमिक/प्रतिकृति) सेटअप्स या फिर SSL कूटलेकन के लिए अनुकूलित प्रमाणपत्रों के उपयोगकर्ताओं के लिए जहाँ $wgDBssl काम नहीं करता।