Help:खोजना
| ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। |
MediaWiki पर जानकारी खोजने का सबसे अच्छा तरीका है इसे सीधे खोजना। हर पृष्ठ पर एक खोजें बक्सा होता है।
कीवर्ड्स और वाक्यांश डालकर 'Enter' या 'Return' दबाएँ या फिर आवर्धक ग्लास आईकॉन (या दूसरे स्किन्स का इस्तेमाल करते हुए 'खोजें' या 'जाएँ') पर क्लिक करें। अगर किसी पृष्ठ के पास वह शीर्षक होता है जो आपने दर्ज किया हो, तो आपको उस सीधे पृष्ठ पर ले जाया जाएगा। अन्यथा यह विकि पर सभी पृष्ठों को खोजता है (कुछ सीमाओं के साथ, जो नीचे दी गई हैं), और उन लेखों की एक सूची प्रदान करता है जो आपकी खोज शब्दों के साथ मेल खाते हों, या फिर आपको एक संदेश दिखाया जाएगा कि सभी कीवर्ड्स और वाक्यांश किसी भी पृष्ठ पर पाए नहीं जा सकते।
यह कैसे काम करता है
- यह कुछ सीमाओं के साथ विकि पर सभी पृष्ठ खोजता है।
- लेख की सामग्री को उसके रेंडर किए गए रूप की जगह रॉ (विकिटेक्स्ट) रूप में खोजा जाता है - यानी कि यह उस टेक्स्ट को खोजता है जो "सम्पादित करें" पर क्लिक करने पर आपको दिखाया जाता है। इसका मतलब है कि किसी ट्रांसक्लूड किए गए साँचों की सामग्री का पता नहीं लगेगा, मगर पाइप की गई कड़ियों का पता लग जाएगा।
- खोज कार्यक्षमता केवल पूर्ण शब्दों को खोजता है जो खाली स्थान या फिर विराम चिह्नों से विभाजित हों। इसलिए यदि आपकी खोज शब्द में 'कानून' शब्द शामिल हो, तो परिणामों में वे पृष्ठ शामिल नहीं होंगे जिनमें केवल 'कानूनी' या 'कानूनों' शब्द हों। और अगर आपकी खोज शब्द में 'किताब' शब्द शामिल हो, तो परिणामों में वे पृष्ठ शामिल नहीं होंगे जिनमें केवल 'किताबें' या 'किताबों' शब्द हों। अगर आपको खोज शब्दों में 'पश्चिम' शब्द होता है तो वे पृष्ठ शामिल नहीं होंगे जिनपर सिर्फ 'पश्चिमोत्तर' शब्द हो, मगर 'पश्चिम-उत्तर' शब्द वाले पृष्ठ शामिल होंगे।
- परिणामों में सिर्फ वही पृष्ठ शामिल होते हैं जिनपर वे सभी शब्द हों जो आपने अपनी खोज में शामिल किए हों।
- आप अपनी क्वेरी में शब्द के अंत में
*जोड़कर किसी उपसर्ग से शुरू होने वाले सभी शब्द खोज सकते हैं। उदाहरणस्वरूप,book*सेbookऔरbooks, दोनों के लिए परिणाम शामिल किए जाएँगे। - आप उद्धरण चिह्नों की मदद से किसी वाक्यांश को खोज सकते हैं। एक वाक्यांश में भी सिर्फ पूर्ण शब्द हो सकते हैं, तो "त्त मं" खोजने पर 'वित्त मंत्री' वाक्यांश शामिल नहीं होगा, मगर "वित्त मंत्री" खोजने पर होगा।
खोज को सीमित करना
अगर आप कुछ भी खोजे बिना "खोजें" बटन पर क्लिक करते हैं तो आपको "Special:Search" पर ला जाया जाएगा जहाँ पर आपको खोजने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे (जो खोज परिणामों की सूची से भी उपलब्ध होते हैं)।
शायद आप किसी विशिष्ट नामस्थान के अंदर अपनी खोज को सीमित करना चाहें, जैसे सिर्फ User पृष्ठों के बीच खोजना। इस खोज के लिए अपने मनचाहे नामस्थानों को चुन लें।