मीडियाविकि 1.38
इस पृष्ठ पर मीडियाविकि के एक असमर्थित संस्करण के लिए प्रकाशन की टिप्पणियाँ हैं। इस संस्करण के उपयोगकर्ताओं को संस्करण 1.44.2 (नवीनतम स्थिर), 1.43.5 (विरासती संस्करण) या 1.39.15 (विरासती स्थायी समर्थन संस्करण) पर अपग्रेड करने की सलाह दी जाती है। This version no longer receives security updates and may contain critical vulnerabilities or major bugs, including the risk of data loss or corruption. |
| MediaWiki |
|---|
|
| पुराने संस्करण |
| संस्करण जीवनचक्र |
MediaWiki 1.38 मीडियाविकि का एक विरासती स्थिर प्रकाशन है।
बदलावों की पूरी सूची के लिए प्रकाशन की टिप्पणियाँ फाइल देखें।
इसे विकिमीडिया संस्थान विकियों पर सितंबर 2021 से मार्च 2022 तक शुरुआती "wmf"-शाखाओं से तैनात किया गया था।
1.38.0 स्थिर प्रकाशन को 2 जून 2022 को प्रकाशित किया गया था।
1.38.7 डाउनलोड करें या इस प्रकाशन को ट्रैक करने के लिए गिट में REL1_38 शाखा देखें।
| MediaWiki 1.38 |
|---|
| विकिमीडिया साइटों पर तैनात करना |
सिस्टम प्रबंधकों के लिए कॉन्फ़िगरेशन में बदलाव
मीडियाविकि 1.38 में कॉन्फ़िगरेशन लोड करने के लिए एक नई प्रणाली का निर्माण किया गया है। यह नई प्रणाली कॉन्फ़िगर करने के पुराने तरीके से पूरी तरह अनुकूल है, मगर इसमें कुछ नई सुविधाएँ हैं। जिन्हें इसमें दिलचस्पी है, वे नई तरीकों को आज़माकर कॉन्फ़िगरेशन लोड करके किसी भी समस्या को रिपोर्ट कर सकते हैं।
नया कॉन्फ़िगरेशन
- (T297708)
$wgMaxExecutionTimeForExpensiveQueries– इस सेटिंग से कई महँगे क्वेरी पृष्ठों के लिए निष्पादन की अधिकतम समय-सीमा को नियंत्रित किया जा सकता है (जैसे RecentChanges और UserContribs)। $wgBrowserFormatDetection– इस सेटिंग से ब्राउज़र द्वारा प्रारूपों के स्वचालित निर्धारण को ओवर्राइड किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल शुरुआत में iOS के Safari पर, विकि पृष्ठों पर संभावित टेलीफ़ोन नंबर्स को कड़ियाँ बनने से रोकने के लिए किया जाता था; अगर आप चाहें तो इसे पुनः सक्षम कर सकते हैं, या फिर दूसरे ब्राउज़रों से अनुकूलता के लिए विस्तृत भी कर सकते हैं।- (T240685)
$wgMetricsTarget,$wgMetricsFormat, and$wgMetricsPrefix– ये नईdogstatsdप्रारूप के समर्थन वालीMetricsFactoryसेवा के लिए कॉन्फ़िगरेशन प्रदान करते हैं, जिसे Prometheus के साथ एकीकरण के लिए बनाया गया था। $wgGroupInheritsPermissions– इस सेटिंग से किसी दूसरे समूह से दी और हटाई गई अनुमतियाँ विरासत में मिलती हैं।$wgForeignApiRepos–ForeignAPIRepoपर अब एकForeignAPIRepoविकल्प है जिससे नियंत्रित किया जा सकता है कि फ़ाइल मेटाडेटा को कब तक कैश किया जाता है। साथ ही, डिफ़ॉल्ट को 1 घंटे से 4 घंटों में बदल दिया गया है।$wgSkinsPreferred– इससे आप Special:Preferences में ऊपर की तरफ प्राथमिक स्किन्स की एक सूची सेट कर सकते हैं।
चेतावनी: प्रयोगात्मक (कॉन्फ़िगरेशन लोड करने की नई प्रणाली पर प्रलेख देखें)
$wgWikiFarmSettingsDirectory– एक डिरेक्ट्री जहाँ साइट-विशिष्ट कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलें रखी जाती हैं। इसे सेट करने पर मल्टी-टेनंट ("विकि फ़ार्म") मोड सक्षम हो जाएगा, जिससे साइट-विशिष्ट सेटिंग्स को वेब अनुरोध से जानकारी के आधार पर लोड किया जाएगा।$wgWikiFarmSettingsExtension–$wgWikiFarmSettingsDirectoryमें साइट-विशिष्ट फ़ाइल सेटिंग्स ढूँढ़ते समय उपयोग करने के लिए फ़ाइल एक्सटेंशन, जैसेjsonयाyaml।$wgWikiFarmSiteDetector– एक कॉलबैक फ़ंक्शन जो वर्तमान अनुरोध के लिए विकि का नाम लौटाता है। Replaced by the MW_WIKI_NAME environment variable in 1.39. इसकी मदद से मल्टी-टेनंट ("विकि फ़ार्म") मोड में$wgWikiFarmSettingsDirectoryसे लोड करने के लिए सेटिंग्स का पता लगाने के लिए किया जाता है।
$wgEnableRemoteBagOStuffTests– यह पर्यावरण वेरिएबलPHPUNIT_USE_BAGOSTUFFकी जगह ले लेता है।- (T230211)
$wgForceDeferredUpdatesPreSend– क्लाइंट को जवाब भेजने के बाद लंबित अपडेट्स चलाने का प्रयास करने की जगह उन्हें क्लाइंट को जवाब भेजने से पहले चलाने पर मजबूर करें। इसेtrueपर सेट करने पर एंट-टू-एंड परीक्षण में मदद मिल सकती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी अनुरोध के प्रभाव बाद के सभी अनुरोधों पर नज़र आते हैं, हालाँकि शायद उन्हें पहले वाले के तुरंत बाद ही बनाया गया हो। ध्यान रखें कि यह इस बात का आश्वासन नहीं देता है कि डेटाबेस की नकल पूरी हो चुकी है, और यह बाद के लिए लंबित किसी कार्य को भी निष्पादित नहीं करता है। $wgTemplateLinksSchemaMigrationStage– माइग्रेशन स्तर के लिए templatelinks टेबल स्केमा जिससेtl_namespaceऔरtl_titleफ़ील्ड्स को मानक बनाया जाता है।
बदला गया कॉन्फ़िगरेशन
$wgStyleDirectoryand$wgExtensionDirectory– इन्हें अब बाद में सेट किया जाता है, तो अगर इन्हें विशिष्ट रूप सेLocalSettings.phpफ़ाइल में सेट नहीं किया जाता है, उस फ़ाइल में इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।$wgFileBackends– यह सेटिंग अबfileJournalको विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं करती।$wgMaxImageArea– स्केलिंग से पहले आकार की जाँच को अक्षम करने के लिए इस सेटिंग को अबfalseपर सेट किया जा सकता है। एक्सटेंशन्स अब भीBitmapHandlerCheckImageAreaहुक का इस्तेमाल करके अपनी वैल्यू को ओवर्राइड कर सकते हैं।$wgAjaxUploadDestCheck– (पदावनत) हमेशा true मानें।$wgInterwikiCache– इसमें अब CDB फ़ाइलों के लिए स्ट्रिंग वैल्यू समर्थित नहीं है।- (T292321)
$wgParserOutputHooks– (पदावनत) इसकी मदद से किए गए बदलाव अबOutputPageParserOutputHookकी मदद से किए जाने चाहिए। $wgExternalStores– इसे अबincludes/externalstore/README.mdपर प्रलेखित किया जाता है।
हटाया गया कॉन्फ़िगरेशन
$wgShellLocale– इस सेटिंग को हटा दिया गया है, क्योंकि यह लोकेल पर निर्भरता की समस्या का एक अधूरा समाधान था। मीडियाविकि अब हमेशाC.UTF-8याCके लिए लोकेल सेट करेगा, औरCकी बाकी की समस्याओं को सुलझाने के लिए,escapeshellargका इस्तेमाल करना बंद कर देगा। यह PHP 8.0 की दिशा में है, जोLC_CTYPEकी जगह डिफ़ॉल्ट सेCके लिए लोकेल सेट कर देता है।- (T293848)
$wgLoggedOutMaxAge– प्रयोग को हटा दिया गया है, असल में 1.35 में जोड़ा गया था। $wgIncludejQueryMigrate– (1.36 में पदावनत) हम सिर्फ jQuery v3 का समर्थन करते हैं।$wgUseCategoryBrowser– इस प्रयोगात्मक सुविधा को हटा दिया गया है। अगर आपको फिर भी इस सुविधा का इस्तेमाल करना पड़ सकता है, कृपया Extension:CategoryExplorer देखें।$wgStyleSheetPath– (1.3 में पदावनत)$wgStylePathका उपनाम।
नई सदस्य-मुखी सुविधाएँ
बंडल किए गए एक्सटेंशन्स
- (T191740) AbuseFilter एक्सटेंशन को अब मीडियाविकि के साथ बंडल किया जाता है। यह एक दुरुपयोग-विरोधी सुविधा है जिससे अधिकार वाले सदस्य, सदस्यों द्वारा सम्पादन या फ़ाइल अपलोड्स जैसे कार्यों के किए जाने और उनके विशिष्ट मानदंडों के पूरे करने पर बदले में की जाने वाली क्रियाओं को सेट कर सकते हैं।
- (T232948) Math एक्सटेंशन को अब मीडियाविकि के साथ बंडल किया जाता है। यह एक सामग्री सुविधा है जिससे सदस्य गणित सूत्र बना सकते हैं, जिसे LaTeX के एक सब-सेट में लिखा जाता है और SVG चित्र के फ़ॉलबैक के साथ MathML में रेंडर किया जाता है। डिफ़ॉल्ट से यह हर सूत्र को रेंडर करने के लिए विकिमीडिया की mathoid सेवा का इस्तेमाल करेगा, मगर नेटवर्क को अलग रखने या फिर प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए लोकल रेंडरिंग जोड़ी जा सकती है।
- (T191743) Minerva स्किन को अब मीडियाविकि के साथ बंडल किया जाता है। यह एक साधारण, हल्का, और स्केलेबल स्किन है जिसे मोबाइल पर उपयोग के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। यह MobileFrontend एक्सटेंशन (अलग से उपलब्ध) के साथ ठीक से एकीकृत होता है, मगर इसका इस्तेमाल एक साधारण डेस्कटॉप स्किन की तरह भी किया जा सकता है।
दूसरे बदलाव
- (T284921) "स्वतः क्रमांकित हैडिंग्स" सुविधा को एक चर्चा के बाद प्रदर्शन के कारणों से हटा दिया गया था।
नई ऑपरेटर/विकासक सुविधाएँ
- कॉन्फ़िगरेशन का तंत्र काफी बदल चुका है; आप इस बारे में अधिक पढ़ सकते हैं।
चेतावनी: EXPERIMENTAL: पर्यावरण वेरिएबल MW_CONFIG_FILEकी मदद से सेटिंग्स फ़ाइल का स्थान निर्दिष्ट किया जा सकता है। इससे पर्यावरण के अनुसार वैकल्पिक सेटिंग फ़ाइलों को लोड करना संभव हो जाता है। सेटिंग्स फ़ाइलों को पारंपरिकLocalSettings.phpफ़ाइलों की तरह PHP फ़ाइलों के रूप में दिया जा सकता है, या फिर येJSONयाYAMLप्रारूपों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Manual:YAML settings file format देखें- एक
deleteUserEmailअनुरक्षण स्क्रिप्ट जोड़ी गई – इससे निर्दिष्ट सदस्य के संबद्ध ईमेल पते को हटाया जा सकता है। यह गोपनीयता-संरक्षण कार्यों के काम आ सकता है। HTMLFormबनाने के लिए उपयुक्त विवरण ऐरे पर अब किसी स्थिति पर फ़ील्ड्स को अक्षम करने के लिए ''disable-if'' का इस्तेमाल किया जा सकता है। समर्थित एक्सप्रेशन ''hide-if'' वाले हैं।- एक नया इंटरफ़ेस
IForeignRepoWithMWApiहै जिससे आप किसी एक्सटेंशन द्वारा प्रदत्त फ़ाइल रिपॉज़िटरियों को बाहरी फ़ाइलों रिपॉज़िटरियों पर API क्वेरीज़ क्वेरीज़ के समर्थन वाले चिह्नित कर सकते हैं ताकि इसपर निर्भर होने वाले TimedMediaHandler जैसे एक्सटेंशन्स विशिष्ट क्लास नामों को ढूँढ़ते हुए हार्ड-कोड करना बंद कर सके।
चेतावनी: EXPERIMENTAL कॉन्फ़िगर करने में आसान एक मल्टी टेनंट ("विकि फ़ार्म") मोड का समर्थन जोड़ा गया: हर साइट के लिए सेटिंग्स को $wgWikiFarmSettingsDirectoryद्वारा निर्दिष्ट एक डिरेक्ट्री में जोड़ा जा सकता है। साइट का पता$wgWikiFarmSiteDetectorकी मदद से लगाया जाता है, और डिफ़ॉल्ट है होस्ट का नाम। उदाहरणस्वरूप,$wgWikiFarmSettingsDirectory = "sites"सेट करने परwiki.example.comकी सेटिंग्स को "sites/wiki_example_com.yaml" पर से लोड किया जाएगा। चेतावनी: वेब जड़ के अंदर की YAML फ़ाइलें ब्राउज़र को उपलब्ध हो सकती हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि इन तक HTTP के ज़रिए पहुँचना मुमकिन नहीं है।grunt qunit --qunit-component={componentName}की मदद से किसी परीक्षण सुइट के लिए QUnit परीक्षण चलाए जा सकते हैं, जहाँ{componentName}मूल के QUnit परीक्षण चलाने के लिए "MediaWiki" है, वरना स्किन या फिर एक्सटेंशन का नाम।mediawiki.mixinsमॉड्यूल पर अब एक.user-select()Less मिक्सिन है।
बाहरी लाइब्रेरियों में बदलाव
नई बाहरी लाइब्रेरियाँ
symfony/yamlको सिर्फ-विकास से पदोन्नत किया गया।
बदली गई बाहरी लाइब्रेरियाँ
- Updated
OOUIfrom v0.42.0 to v0.43.2. - Updated
Vuefrom 2.6.11 to 3.2.23. - Updated
WVUIfrom v0.3.0 to v0.4.0. - Updated
composer/semverfrom 3.2.5 to 3.2.6. - Updated
guzzlehttp/guzzlefrom 7.2.0 to 7.4.1. - Updated
pear/mail_mimefrom 1.10.9 to 1.10.11. - Updated
pear/net_smtpfrom 1.9.2 to 1.10.0. - Updated
psr/logfrom 1.1.3 to 1.1.4. - Updated
psy/psyshfrom 0.10.5 to 0.11.1. - Updated
symfony/polyfill-php80from 1.23.1 to 1.25.0. - Updated
wikimedia/assertfrom 0.5.0 to 0.5.1. - Updated
wikimedia/cdbfrom 1.4.1 to 2.0.0. - Updated
wikimedia/ip-utilsfrom 3.0.2 to 4.0.0. - Updated
wikimedia/minifyfrom 2.2.4 to 2.2.6. - Updated
wikimedia/object-factoryfrom 3.0.2 to 4.0.0. - Updated
wikimedia/parsoidfrom v0.14.0-a14 to v0.15.0. - Updated
wikimedia/purtlefrom 1.0.7 to 1.0.8. - Updated
wikimedia/request-timeoutfrom 1.1.0 to 1.2.0. - Updated
wikimedia/shellboxfrom 2.0.0 to 3.0.0. - Updated
wikimedia/wrappedstringfrom 3.2.0 to 4.0.1.
बदली गई सिर्फ-विकास बाहरी लाइब्रेरियाँ
- Updated
QUnitfrom 2.16.0 to 2.18.0. - Updated
composer/semverfrom 3.5.4 to 3.5.5. - Updated
composer/spdx-licensesfrom 1.5.4 to 1.5.5. - Updated
doctrine/dbalfor PHP < 7.3 from 2.10.4 to 2.13.6. - Updated
doctrine/dbalfor PHP >= 7.3 from 3.0.0 to 3.1.5.
हटाई गई बाहरी लाइब्रेरियाँ
jquery.jStorage, MW 1.28 से कालग्रस्त; इसके बजायmediawiki.storageका इस्तेमाल करें।
प्रतिक्रिया API में बदलाव
- action=delete पर नया
deletetalkपैरामीटर जिससे आप विषय पृष्ठ का संबद्ध वार्ता पृष्ठ हटा सकते हैं। - (T117549) सभी API कार्यों के लिए नया
variantपैरामीटर, जिससे भाषा प्रकार निर्दिष्ट किया जा सकता है (index.php के लिए मौजूदाvariantपैरामीटर की तरह)।
अपडेट की गई भाषाएँ
मीडियाविकि 400 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है। कई अनुवादों को अक्सर अपडेट किया जाता है। नीचे सिर्फ नई और हटाई गई भाषाएँ, और Phabricator रिपोर्ट्स की वजह से भाषाओं में हुए बदलाव सूचीबद्ध हैं।
- (T292166) लोम्बार्ड भाषा के लिए नामस्थानों के नाम अपडेट किए गए
- (T299201) अंगिका (anp) भाषा का ऑटोनिम अंगिका में बदला गया
- (T298309) अब्ख़ाज़ियन (ab) भाषा का ऑटोनिम аԥсшәа में बदला गया
- (T302972) रुन्दी (rn) भाषा का ऑटोनिम ikirundi में बदला गया
- (T220303) उचित भाषाओं में बर्मी अंकों वाली सूचियाँ दिखाता है
- (T291899) Xiang (hsn) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T292612) S'gaw Karen (ksw) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T293656) Frafra (gur) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T294729) Pa'O (blk) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T296286) स्कोल्ट सामी (sms) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T296612) मखुवा (vmw) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T296707) गा (gaa) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T297073) Nanai (gld) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T297074) Nawdm (nmz) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T298075) Northern Thai (nod) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T298182) काबुवेर्दियानु (kea) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T298385) नेइंगातू (yrl) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T299329) फॉन (fon) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T300474) न्यानकोल (nyn) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
- (T302556) Pannonian Rusyn (rsk) के लिए भाषा समर्थन जोड़ी गई।
उपपृष्ठ
- MediaWiki 1.38/New configuration system
- MediaWiki 1.38/Roadmap
- MediaWiki 1.38/wmf.1
- MediaWiki 1.38/wmf.1/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.10/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.11
- MediaWiki 1.38/wmf.11/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.12
- MediaWiki 1.38/wmf.12/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.13
- MediaWiki 1.38/wmf.13/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.14
- MediaWiki 1.38/wmf.14/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.15/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.16
- MediaWiki 1.38/wmf.16/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.17
- MediaWiki 1.38/wmf.17/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.18
- MediaWiki 1.38/wmf.18/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.19
- MediaWiki 1.38/wmf.19/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.2
- MediaWiki 1.38/wmf.2/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.20
- MediaWiki 1.38/wmf.20/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.21
- MediaWiki 1.38/wmf.21/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.22
- MediaWiki 1.38/wmf.22/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.23
- MediaWiki 1.38/wmf.23/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.24
- MediaWiki 1.38/wmf.24/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.25
- MediaWiki 1.38/wmf.25/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.26
- MediaWiki 1.38/wmf.26/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.3
- MediaWiki 1.38/wmf.3/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.4
- MediaWiki 1.38/wmf.4/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.5
- MediaWiki 1.38/wmf.5/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.6
- MediaWiki 1.38/wmf.6/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.7
- MediaWiki 1.38/wmf.7/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.8/Changelog
- MediaWiki 1.38/wmf.9
- MediaWiki 1.38/wmf.9/Changelog