Help:अधिसूचनाएँ/प्रकार
![]() |
ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें।
|
![]() |
अधिसूचना प्रवेशद्वार |
---|
![]() |
जानकारी |
प्रलेख |
तकनीकी |
नई अधिसूचना बनाएँ |
निम्न सभी अधिसूचनाओं के प्रकार विकिमीडिया विकियों पर पाए जा सकते हैं। आप उन्हें वर्तमान विकि पर या फिर दूसरे विकियों पर क्रॉस-विकि अधिसूचनाओं की मदद से, या फिर Special:Notifications पृष्ठ की मदद से देख सकते हैं।
इनमें से कुछ अधिसूचनाओं को डिफ़ॉल्ट से अक्षम किया जाता है या फिर ये आपके विकि पर उपलब्ध नहीं हैं। अगर आप इनमें से किसी भी अधिसूचना को सक्षम (या अक्षम) करना चाहते हैं, आप ऐसा अपनी वरीयताओं में कर सकते हैं।
Special:DisplayNotificationsConfiguration
विशेष पृष्ठ पर आपको दिखाया जाएगा कि आपके विकि पर कौन-सी अधिसूचनाएँ उपलब्ध हैं और उन्हें किस तरह से कॉन्फ़िगर किया गया है।
डिफ़ॉल्ट अधिसूचनाएँ
मेरे वार्ता पृष्ठ पर संपादन




चेतावनियाँ —
जब आपके सदस्य वार्ता पृष्ठ पर कोई संदेश छोड़ा गया हो, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: संदेश का शीर्षक।
- अप्राथमिक जानकारी:
- नए संदेश के मामले में: किसने संदेश छोड़ा, और किस पृष्ठ पर। संदेश की कड़ी प्रदान करता है।
- उत्तर के मामले में: किसने संदेश का उत्तर दिया, और किस पृष्ठ पर। अनुभाग की कड़ी प्रदान करता है, या फिर Flow के होने पर संदेश की।
- कई नए संदेशों या उत्तरों के मामलों में, संदेशों को समूहीकृत किया जा सकता है ("[उस पृष्ठ] पर 6 नए संदेश")।
- विस्तार: उस समूह में आपको संदेश छोड़ने वाले आखिरी सदस्य के सदस्य पृष्ठ की कड़ी।
यह अधिसूचना उस नारंगी बार की जगह ले लेती है जो पहले नज़र आता था, लेकिन आप नारंगी बार देखने के लिए अपनी वरीयताओं को सेट कर सकते हैं।
पृष्ठ कड़ी

अधिसूचनाएँ —
जब मुख्य नामस्थान में आपके बनाए किसी पृष्ठ की नई कड़ी कहीं जोड़ी जाती है, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: पृष्ठ जो आपने बनाया था, और इसकी कड़ी कहाँ जोड़ी गई है। उस पृष्ठ की कड़ी प्रदान करता है जिसपर नई कड़ी है।
- विस्तार: लक्षित पृष्ठ के "यहाँ क्या जुड़ता है" पृष्ठ की कड़ी प्रदान करता है।
आप चुनिंदा पृष्ठों के लिए ये अधिसूचनाएँ अक्षम कर सकते हैं, या तो:
- अपनी वरीयताओं से (देखें कैसे)
- या फिर किसी प्राप्त अधिसूचना के तीन बिंदुओं पर क्लिक करके।
संपादन पर पूर्ववत क्रिया

चेतावनियाँ —
जब आपके सम्पादनों को पूर्ववत किया जाता है या वापस लिया जाता है, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: आपको किसने पूर्ववत किया, और कहाँ। अंतर की कड़ी प्रदान करता है।
- विस्तार: उस सदस्य की कड़ी जिसने आपको पूर्ववत किया था।
उल्लेख

चेतावनियाँ —
जब कोई किसी वार्ता पृष्ठ पर आपका उल्लेख करता है, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: आपका उल्लेख किसने किया, कहाँ और किस बारे में। उस पृष्ठ या Flow संदेश की कड़ी प्रदान करता है जहाँ पर आपका उल्लेख हुआ था।
- विस्तार: उस सदस्य की कड़ी जिसने आपका उल्लेख किया था, और वह अंतर जहाँ पर आपका उल्लेख हुआ था।
किसी और सदस्य को उल्लेख करके उन्हें ऐसी अधिसूचना भेजने के लिए आपको:
- उनके सदस्यनाम की कड़ी जोड़नी होगी
- अपनी टिप्पणी को
~~~
या~~~~
से हस्ताक्षरित करें। अगर आपका हस्ताक्षर किसी साँचे में हो या फिर हस्ताक्षर में आपके सदस्य पृष्ठ या सदस्य वार्ता पृष्ठ की कड़ी न हो, अधिसूचनाएँ नहीं भेजी जाएँगीं। - अपनी टिप्पणी के बाहर किसी टेक्स्ट को न बदलें।
- उल्लेखों की अधिकतम सीमा पार न करें (विकिमीडिया विकियों पर 50)।
- अधिसूचनाएँ सिर्फ लॉग-इन किए हुए सदस्यों को ही भेजी जाती हैं, यानी गुमनाम सदस्यों (IP-ओं) का उल्लेख करना संभव नहीं।
- आप खुदका उल्लेख नहीं कर सकते।
विशिष्ट और तकनीकी जानकारी Manual:Echo पर है।
सम्पादन सारांश में उल्लेख

चेतावनियाँ —
जब कोई किसी सम्पादन सारांश में आपके सदस्य पृष्ठ की कड़ी जोड़े, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: आपका उल्लेख किसने किया, कहाँ, और सम्पादन सारांश। उचित बदलाव की कड़ी प्रदान करता है।
- विस्तार: उस सदस्य की कड़ी जिसने आपका उल्लेख किया था।
किसी सदस्य का उल्लेख करने के लिए बस साधारण विकिटेक्स्ट मॉडल की मदद से उनके सदस्य पृष्ठ की कड़ी जोड़ दें: [[User:Username]]
।
कड़ियों के सभी साधारण प्रारूप काम करेंगे, जैसे [[User:Username|कुछ टेक्स्ट]]
या [[User:Username|Username]]
।
[[User:Username|]]
काम करेगा मगर यह इतिहास पृष्ठ पर सदस्य पृष्ठ की कड़ी के साथ User:Username
दिखाएगा।
सम्पादन सारांश में अधिकतम 5 सदस्यों का उल्लेख किया जा सकता है।
सम्पादन सारांश में उल्लेख करने के लिए प्रयुक्त साँचें काम नहीं करेंगे।
किसी सदस्य को अधिसूचना भेजे बिना सम्पादन सारांश में कड़ी जोड़ने के लिए सदस्यनाम से पहले :
जोड़ें, इस तरह: [[:User:Username]]
।
असफल उल्लेख

चेतावनियाँ —
जब किसी सदस्य को आपका उल्लेख भेजा नहीं जाता है, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: आपने किसका उल्लेख करने की कोशिश की थी, और कारण की उल्लेख भेजा क्यों नहीं गया।
- विस्तार: उस पृष्ठ की कड़ी जहाँ पर आपने उल्लेख करने की कोशिश की थी।
ये अधिसूचनाएँ तब भेजे जाते हैं जब आप:
- किसी गुमनाम सदस्य या फिर किसी ऐसे सदस्य का उल्लेख करने की कोशिश करते हैं जो मौजूद न हो,
या
- किसी एक सम्पादन में उल्लिखित सदस्यों की अधिकतम संख्या (WMF विकियों पर 50) को पार कर जाते हैं।
सफल उल्लेख

चेतावनियाँ —
तब प्राप्त किया जाता है जब आपका उल्लेख किसी सदस्य को भेज दिया गया हो।
- प्राथमिक जानकारी: आपने किसका उल्लेख किया था।
- विस्तार: उस पृष्ठ की कड़ी जहाँ पर आपने सदस्य का उल्लेख किया था।
सदस्य अधिकारों में बदलाव

चेतावनियाँ —
जब आपके सदस्य अधिकारों में बदलाव आए, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: क्या बदला है, और किसने बदला है। Special:UserGroupRights पृष्ठ की कड़ी प्रदान करता है।
- विस्तार: उस सदस्य की कड़ी प्रदान करता है जिसने आपके अधिकार बदले हैं।
स्वागत है

अधिसूचनाएँ —
जब आपने अपना खाता पहली बार बनाया हो, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: स्वागत है!
- विस्तार: विकि के कॉन्फ़िगरेशन पर परिभाषित एक स्वागत पृष्ठ (MediaWiki:Notification-welcome-link) की कड़ी प्रदान करता है।
दूसरे सदस्य से ईमेल

चेतावनियाँ —
जब आपको कोई विकि के ज़रिए ईमेल भेजता है, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: आपको ईमेल किसने भेजा है। इस जानकारी की कोई कड़ी नहीं दी जाती है।
- विस्तार: उस सदस्य की कड़ी जिसने आपको वह ईमेल भेजा है।
लोग आपको ईमेल सिर्फ तभी भेज सकते हैं अगर आपने यह सुविधा अपनी वरीयताओं में सक्षम किया हो।
उपलब्धि

अधिसूचनाएँ —
जब आप सम्पादन के एक विशिष्ट संख्या तक पहुँचते हैं, तब प्राप्त होता है। (पहला, दसवाँ, सौवाँ, हज़ारवाँ, दस हज़ारवाँ, लाखवाँ, दस लाखवाँ, और करोड़वाँ सम्पादन)[1]
- प्राथमिक जानकारी: आप किस उपलब्धि पर पहुँचे हैं, और किस सम्पादन ने अधिसूचना को ट्रिगर किया।
वैकल्पिक एक्सटेंशनों से अधिसूचनाएँ
इनमें से सभी अधिसूचनाएँ डिफ़ॉल्ट से उपलब्ध नहीं हैं। इन्हें सिर्फ विशिष्ट विकियों पर उपलब्ध एक्सटेंशनों द्वारा, या फिर विशिष्ट विकिमीडिया विकियों पर बीटा सुविधा के रूप में उपलब्ध एक्सटेंशनों द्वारा ही ट्रिगर किया जा सकता है।
धन्यवाद

जब कोई आपके अपने सम्पादन के लिए धन्यवाद देता है, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: आपको किसने धन्यवाद दिया है, कहाँ, और किस बारे में। उस अंतर या फिर Flow के संदेश की कड़ी प्रदान करता है जहाँ पर आपको धन्यवाद दिया गया था।
- विस्तार: उस सदस्य की कड़ी जिसने आपको धन्यवाद दिया है, और अगर यह किसी संरचित चर्चा पटल पर था, तब पृष्ठ की कड़ी।
विकिमीडिया विकियों पर डिफ़ॉल्ट से उपलब्ध, वरीयताओं में अक्षम करना संभव है।
आप किसी इतिहास पृष्ठ, अंतर तुलना, अपनी ध्यानसूची, या फिर Flow के पृष्ठ से ही किसी को धन्यवाद दे सकते हैं। याद रखें कि सभी धन्यवादों को एक सार्वजनिक लॉग (Special:Log/thanks) में रखा जाता है।
संरचित चर्चा
संरचित चर्चा का इस्तेमाल करने वाले वार्ता पृष्ठों से अधिसूचनाओं के बारे में जानकारी ऊपर के "मेरे वार्ता पृष्ठ पर संपादन" अनुभाग में है।
संरचित चर्चा का इस्तेमाल करने वाले एक पृष्ठ से अधिसूचनाएँ
अधिसूचनाएँ — और
चेतावनियाँ — विशिष्ट प्रकार के लिए Special:DisplayNotificationsConfiguration देखें।
जब आपके द्वारा ध्यान रखे जाने वाले किसी संरचित चर्चा का इस्तेमाल करने वाले किसी पृष्ठ पर बदलाव आता है (नया विषय, पोस्ट पर उत्तर, पोस्ट का स्थानांतरण…), तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: संदेश का शीर्षक और प्रेषक।
- अप्राथमिक जानकारी: बदलाव का सार।
- विस्तार:
- किसी नए विषय के लिए: सदस्य जिसने विषय बनाया, और लक्षित पृष्ठ।
- किसी नए उत्तर के लिए: आखिरी सदस्य जिसने विषय पर जवाब दिया था, और लक्षित पृष्ठ।
- विषय में बदलाव के लिए: सदस्य जिसने बदलाव किया, और अंतर की कड़ी।
अनुवाद
अधिसूचनाएँ —
जब आपने सामग्री अनुवाद उपकरण की मदद से एक, दस और सो सम्पादन पूरे कर लिए हों, तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: बधाई का संदेश।
Page review
अधिसूचनाएँ —
जब आपके द्वारा बनाए गए पृष्ठ को Page Curation की मदद से कोई निरीक्षित (या "परीक्षित") करता है।
- प्राथमिक जानकारी: किस पृष्ठ को निरीक्षित किया गया था, और किसने निरीक्षित किया।
OAuth
- OAuth विकास
- जब ऐप्लिकेशन के निरीक्षण की स्थिति बदल जाए, विकासकों को OAuth ऐप्लिकेशन्स की सूचना देता है।
- OAuth admin
- प्रबंधकों को निरीक्षण के लिए लंबित नए ऐप्लिकेशन्स की सूचना देता है।
लॉग-इन करने की विफल कोशिशें

चेतावनियाँ —
जब कोई आपके खाते पर लॉग-इन करने की कोशिश करके असफल होता है, तब प्राप्त होता है। किसी नए डिवाइस/IP से कई चेतावनियों को एक प्रयास में बंडल किया जाता है, मगर किसी ज्ञात डिवाइस/IP के लिए आपको हर पाँच असफल प्रयासों के लिए एक चेतावनी प्राप्त होगी। अधिक जानकारी के लिए देखें कि यह सुविधा काम कैसे करता है।
डेटा रिपॉज़िटरी से जुड़ाव
अधिसूचनाएँ —
जब आपका पृष्ठ संबंधित डेटा रिपॉज़िटरी से जोड़ा जाता है (WMF विकियों के लिए यह विकिडेटा है), तब प्राप्त होता है।
- प्राथमिक जानकारी: उस पृष्ठ का नाम जिसे जोड़ा गया था।
- विस्तार: डेटा आयटम की कड़ी और संभवतः लोकल सहायता पृष्ठ की कड़ी।
CampaignEvents
- कार्यक्रम पंजीकरण
- केवल-ईमेल अधिसूचना जो तब भेजी जाती है जब आप किसी कार्यक्रम के लिए पंजीकृत करते हैं।
भविष्य की अधिसूचनाएँ
नोट: ये अधिसूचनाएँ अभी तक उपलब्ध नहीं हैं मगर अनुवादकों का काम आसान करने के लिए इन्हें वर्तमान काल में लिखा गया है। जब ये उपलब्ध होंगे तब इन्हें उचित अनुभाग में ले जाया जाएगा।