एक्सटेंशन:DeleteBatch
![]() प्रकाशन की स्थिति: स्थिर |
|
---|---|
कार्यान्वयन | विशेष पृष्ठ |
विवरण | पृष्ठों के एक समूह को हटाने की अनुमति देता है |
लेखक | Bartek Łapiński |
नवीनतम संस्करण | 1.8.1 (2019-04-05) |
MediaWiki | 1.25+ |
PHP | 5.3+ |
डेटाबेस बदलता है | नहीं |
लाइसेंस | GNU साधारण सार्वजनिक लाइसेंस 2.0 या अधिक |
डाउनलोड करें | |
Quarterly downloads | 132 (Ranked 64th) |
DeleteBatch एक्सटेंशन को अनुवादित करें अगर यह translatewiki.net पर उपलब्ध है | |
मुद्दे | अधूरे कार्य · बग की रिपोर्ट करें |
DeleteBatch एक्सटेंशन एक विशेष पृष्ठ Special:DeleteBatch जोड़ देता है, जहाँ पर 'deletebatch' अधिकार वाले सदस्य कई पृष्ठों को आसानी से हटा सकते हैं।
उपयोग
सदस्य या तो फ़ॉर्म की मदद से, या फिर हटाने के लिए पृष्ठों के नामों (और वैकल्पिक हटाने के कारणों) के साथ एक टेक्स्ट फ़ाइल अपलोड कर सकते हैं।
सिनटैक्स है:
- पृष्ठ का नाम|हटाने का कारण
अगर आप "Test" नामक पृष्ठ को "अब ज़रूरत नहीं" कारण के साथ हटाना चाहते हों, आप लिखेंगे:
Special:DeleteBatch के फ़ॉर्म पर
Test|अब ज़रूरत नहीं
।
यह एक्सटेंशन इसी नाम के अनुरक्षण स्क्रिप्ट पर आधारित है।
स्थापना
- फाइलों को डाउनलोड करें और अपने
extensions/
फोल्डर केDeleteBatch
नामक डिरेक्ट्री में डालें। - अपने LocalSettings.php फ़ाइल के अंत में निम्न कोड जोड़ें:
wfLoadExtension( 'DeleteBatch' );
- आवश्यकतानुसार कॉन्फ़िगर करें।
पूर्ण – अपने विकि पर Special:Version पर जाकर देखें कि एक्सटेंशन को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है कि नहीं।
कॉन्फ़िगरेशन
डिफ़ॉल्ट से, इस एक्सटेंशन की मदद से सिर्फ ब्यूरोक्रैट्स ही समूह हटा सकते हैं। आप इसे बदलकर, उदाहरणस्वरूप, सिसॉप्स को पृष्ठ हटाने की अनुमति दे सकते हैं:
$wgGroupPermissions['bureaucrat']['deletebatch'] = false;
$wgGroupPermissions['sysop']['deletebatch'] = true;
ये भी देखें
![]() | इस एक्सटेंशन को निम्न पैकेजेस और/या विकि फ़ार्म्स में शामिल किया गया है: यह कोई आधिकारिक सूची नहीं है। Some wiki farms/hosts and/or packages may contain this extension even if they are not listed here. सुनिश्चित करने के लिए हमेशा अपने विकि फ़ार्म/होस्ट से संपर्क करें या बंडल जाँचें। |