Help:एक्सटेंशन:Newsletter

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Help:Extension:Newsletter and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD

Newsletter एक्सटेंशन मीडियाविकि-आधारित साइटों पर होस्ट की गई समाचार पत्रिकाओं की सदस्यता और वितरण की सुविधा के लिए एक उपकरण है।

इससे विकि पर समाचार पत्रिकाओं के प्रकाशक अपने सदस्यों के लिए नए मुद्दे घोषित कर सकते हैं, और सदस्य एक्सटेंशन पर पंजीकृत समाचार पत्रिकाओं को देख सकते हैं और उनपर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। Newsletter एक्सटेंशन, किसी नए प्रकाशन के घोषित किए जाने पर उस समाचार पत्रिका के सदस्यों को सूचित करने के लिए अधिसूचना उपकरण का इस्तेमाल करता है।

सदस्य

एक समाचार पत्रिका देखना

समाचार पत्रिकाओं की एक सूची देखने के लिए Special:Newsletters पर जाएँ। वहाँ पर आपको समाचार पत्रिकाओं की एक सूची मिलेगी जिसे आप छान सकते हैं।

आप अपने इच्छानुसार समाचार पत्रिका पर जाने के लिए उसकी कड़ी पर क्लिक कर सकते हैं।

सदस्यता प्राप्त करना/छोड़ना

किसी समाचार पत्रिका पर सदस्यता प्राप्त करने/छोड़ने के लिए आपको पहले लॉग-इन करना होगा। फिर आप इन दोनों में से कोई भी एक विधि अपना सकते हैं:

  • Special:Newsletters पर जाएँ और टेबल के बाएँ तरफ के 'सदस्यता लें'/'सदस्यता छोड़ें' बटन पर क्लिक करें।
  • उचित समाचार पत्रिका के पृष्ठ पर जाएँ और 'सदस्यता लें' बटन पर क्लिक करें।

अधिसूचना वरीयताएँ

जब कोई नया प्रकाशन घोषित किया जाता है, आपको अधिसूचना उपकरण की मदद से अधिसूचनाएँ प्राप्त होंगी। आप वेब या ईमेल के ज़रिए अधिसूचनाएँ प्राप्त कर सकते हैं। इसे कॉन्फ़िगर करने के लिए अपनी वरीयताओं के टैब पर जाएँ (परीक्षण साइट से उदाहरण) और इच्छानुसार अधिसूचनाओं के माध्यमों को सक्षम या अक्षम करें।

प्रकाशक

समाचार पत्रिका पंजीकृत करना

विकियों पर समाचार पत्रिकाओं का पंजीकरण प्रबंधकों तक सीमित हो सकता है। अगर आपके पास उचित अनुमतियाँ नहीं हैं, आपको इस काम के लिए किसी प्रबंधक से संपर्क करना होगा।

पहले Special:RegisterNewsletter पर जाएँ

फिर निम्नलिखित फ़ील्ड्स भरें:

  • समाचार पत्रिका का शीर्षक
  • एक मौजूदा विकि पृष्ठ की कड़ी को समाचार पत्रिका का मुख्य पृष्ठ होगा
  • समाचार पत्रिका का एक विवरण

जब समाचार पत्रिका बन चुकी हो, आपको सफलता का एक संदेश प्राप्त होगा और नए समाचार पत्रिका की एक कड़ी दिखाई जाएगी।

नया प्रकाशन प्रकाशित करना

किसी समाचार पत्रिका का एक नया प्रकाशन प्रकाशित करने के लिए यह करें:

  1. समाचार पत्रिका के मुखपृष्ठ पर जाएँ।
  2. ऊपर के मेन्यू के 'घोषित करें' बटन पर क्लिक करें।
  3. उचित फ़ील्ड्स भरें।
    • प्रकाशन के पृष्ठ का शीर्षक
    • प्रकाशन का सारांश (अधिकतम 160 बाइट्स)

जब किसी नए प्रकाशन को घोषित कर दिया गया हो, यह अधिसूचना उपकरण की मदद से पत्रिका से सभी सदस्यों को सूचित कर देगा।

समाचार पत्रिका का प्रबंधन

किसी समाचार पत्रिका को हटाने के लिए समाचार पत्रिका के मुखपृष्ठ पर जाएँ और ऊपर के 'प्रबंधन' बटन पर क्लिक करें।

ये रहे वो कार्य जो आप वहाँ से कर सकते हैं:

  • समाचार पत्रिका का शीर्षक बदलना
  • समाचार पत्रिका का विवरण बदलना
  • समाचार पत्रिका पर प्रकाशक जोड़ना या हटाना

सदस्य जोड़ना और हटाना

सदस्य जोड़ने और हटाने के लिए पहले समाचार पत्र के मुखपृष्ठ पर जाएँ और ऊपर के मेन्यू के 'सदस्य देखें' बटन पर क्लिक करें।

यह आपको एक नए पृष्ठ पर लेकर आ जाएगा जिसमें मौजूदा सदस्यों वाला एक बॉक्स होगा।

सूची पर सदस्य जोड़ें या हटाएँ, और सुनिश्चित करें कि हर सदस्य अपनी पंक्ति में है।

प्रबंधक

समाचार पत्रिका हटाना

समाचार पत्रिका को हटाने के लिए कोई विशेष इंटरफ़ेस मौजूद नहीं है, बल्कि इसे विकि के साधारण हटाने के इंटरफ़ेस से किया जा सकता है, जिसे ऊपर के 'अधिक' टैब पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन से 'हटाएँ' बटन पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

सदस्य अधिकार

समाचार पत्रिका पर कार्य करने के लिए आपके पास विशिष्ट अधिकार होने होंगे, जो ज़्यादातर विकियों पर प्रबंधकों को दिए जाते हैं।

  • newsletter-create - से आप समाचार पत्रिका बना सकते हैं
  • newsletter-delete - से आप समाचार पत्रिका हटा सकते हैं
  • newsletter-manage - से आप करीब बाकी सभी कार्य कर सकते हैं, जैसे समाचार पत्रिका का एक नया प्रकाशन प्रकाशित करना, सदस्य जोड़ना/हटाना, आदि। अधिक जानकारी के लिए नीचे के विकल्प देखें।

Newsletter एक्सटेंशन में सदस्य अधिकारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए Extension:Newsletter#User Rights देखें।