Wikimedia Research/Design Research/Research Participant Program/hi

From mediawiki.org
अन्य भाषाएँ: Bahasa Indonesia • ‎Deutsch • ‎English • ‎Türkçe • ‎español • ‎français • ‎portuguêsKiswahili • ‎русский‎українська • ‎العربية • ‎فارسی • ‎हिन्दी • বাংলা • ‎‎தமிழ் • ‎ไทย • ‎中文日本語 • ‎

विकीमीडिया फाउंडेशन के शोध कार्य में भागीदारी[edit]

विकीमीडिया फाउंडेशन में हम विकीमीडिया और विकीमीडिया की अन्य परियोजनाओं को अधिकतम लोगों के लिए सुगम एवं उपयोगी बनाने हेतु प्रयासरत हैं | अपने वर्तमान एवं भविष्य के उपभोक्ताओं की जरूरतों एवं अनुभवों के विषय में गहन अध्ययन करने के उपरांत हम ऐसे उत्पाद को डिजाइन करते हैं जिससे उपभोक्ता के आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके | इसीलिए हम अपने शोध कार्य में विभिन्न पहलुओं पर निर्भर रहते हैं | हम यह जानते हैं कि हमारे शोध कार्य में भागीदारी करने पर कुछेक व्यक्तियों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए हम उनके द्वारा शोध कार्य में दिए उनके समय, प्रयास एवं विचारों का सम्मान करते हैं। शोध कार्य से संबंधित सर्वोत्तम कार्य प्रणाली के अनुसरण के क्रम में भागीदारी में बाधाओं को कम करने के उद्देश्य से एवं व्यक्तियों द्वारा दिए गए समय एवं इंटरनेट डाटा की प्रतिपूर्ति के रूप में हम अपने सहभागियों को ग्रेच्युटी प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध हैं|

राशि आधारित शोध कार्य के योग्य होना[edit]

शोध-कार्य में भागीदारी करने वाले व्यक्ति सीधे हमारे विकीमीडिया यूजर बेस एवं समुदाय से ही नियुक्त किए जाते हैं| हम आम तौर पर विशिष्ट विशेषताओं वाले उपयोगकर्ताओं की खोज करते हैं जैसे उपयोगकर्ता की गतिविधि, उपयोगकर्ता का प्रकार, मूल भाषा, विकी प्रोजेक्ट के भीतर उसकी भूमिका, सामुदायिक सदस्यता, पढ़ने या संपादित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण आदि। हम अपने अध्ययन के मानदंडों हेतु आवश्यक शोध भागीदारों तक पहुँचने के लिए अनेक माध्यमों का उपयोग करते हैं | सही भागीदार का पता लगाने के लिए हम समुदाय संपर्क सूत्र से अनुशंसा प्राप्त कर सकते हैं, एडिटर से उनके टॉक पेज पर पूछ सकते हैं या विलेज पंप या किसी ऐसे ही पेज में नियुक्ति से संबंधित एक मैसेज पोस्ट कर सकते हैं। हम सामान्यतया उपयोगकर्ताओं से एक स्क्रीनर सर्वे जमा करने को कहते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शोध अध्ययन हेतु वह उपयोगकर्ता एक उचित उम्मीदवार है | साथ ही हम एक गोपनीयता वचनबंध भी भेजते हैं जिसमें यह वर्णित होता है कि उपयोगकर्ता द्वारा स्क्रीनर सर्वे और शोध कार्य के समय के दौरान जो व्यक्तिगत जानकारी भागीदार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी विकीमीडिया फाउंडेशन उसे कैसे संरक्षित रखेगा एवं प्रयोग करेगा | हमारी टीम उत्तीर्ण होने वाले यूजर्स को उस अध्ययन में भाग लेने की सूचना देने हेतु संपर्क करेगी | साथ ही भागीदार को दी जाने वाली ग्रेच्युटी की सूचना के विषय में भी अवगत कराएगी। वे अभ्यर्थी जो भागीदारी करने के लिए चयनित किए गए हैं हम उन्हें एक सहमति पत्र भेजेंगे जिसमें विस्तृत रूप से शोध गतिविधि के विषय में वर्णित होगा एवं उस दौरान उसके द्वारा प्राप्त किए गए डाटा एवं विचार का WMF किस प्रकार से सीमित रूप में उपयोग करेगा इस विषय में भी जानकारी प्रदान की गई होगी। शोध गतिविधि के पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों में शोध कार्य से संबंधित टीम ग्रेच्युटी का वितरण करेगी।

हमारी टीम सामान्यतया ऐसे भागीदारों के साथ करार करती है जो उस विषय के संबंध में स्थानीय हैं। उपरोक्त वर्णित किसी भी शोध कार्य के किसी भी चरण में इन थर्ड पार्टी रिसर्च पार्टनर को शामिल किया जा सकता है। इन सभी ने गैर प्रकटीकरण समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया होता है जिसका अर्थ यह है कि वे किसी भी योजना से संबंधित सूचना अथवा डाटा प्रोजेक्ट के बाहर साझा करने के लिए प्रतिबंधित है। रिसर्च पार्टनर भागीदारों से संपर्क कर सकते हैं, रिसर्च सेशन का आयोजन कर सकते हैं और ग्रेच्युटी का वितरण भी कर सकते हैं।

गतिविधियां जिनमें राशि वितरण शामिल नहीं है[edit]

गतिविधियों में ग्रेच्युटी या प्रतिपूर्ति तभी प्रदान की जाती है जब शोध टीम द्वारा नियुक्ति अवधि के दौरान स्पष्ट रूप से उसके विषय में अवगत कराया गया हो। किसी भी संबंधित स्क्रीनर सर्वे अथवा आमंत्रण गतिविधि के पूर्ण किए जाने के उपरांत ही ग्रेच्युटी हेतु योग्य गतिविधि शुरू होती है। इसके अलावा किसी भी विचार विमर्श अथवा गतिविधि जो यहां ऊपर वर्णित ना की गई हो के संबंध में ग्रेच्युटी अथवा प्रतिपूर्ति जारी नहीं की जाती है। प्रतिपूर्ति जारी न किए जाने वाली गतिविधियों से संबंधित उदाहरण निम्न हैं :- ईमेल अथवा टॉकपेज एक्सचेंज, वे सर्वे जिनमें ग्रेच्युटी सीधे-सीधे ऑफर न की गई हो, कमेंट्री या फीडबैक या रिसर्च सेशन के बाहर का कोई प्रोग्राम, स्क्रीनर सर्वे आदि।

ग्रेच्युटी का आवंटन[edit]

शोध गतिविधियों की शुरुआत के पूर्व ही हमारी शोध संबंधी टीम भागीदारों के साथ ग्रेच्युटी वितरण को निर्धारित करने के लिए कार्य करेगी। ग्रेच्युटी की स्वीकृति वैकल्पिक है एवं भागीदारों के पास यह विकल्प भी उपलब्ध होगा कि वह अपनी ग्रेच्युटी को विकिपीडिया चैप्टर या किसी गैर-लाभकारी संगठन को दान कर दें यदि उन्हें ऐसा उपयुक्त लगे। ग्रेच्युटी की राशि प्रत्येक परियोजना के आधार पर शोध संबंधी टीम द्वारा शोध की आवश्यकताओं को देखते हुए निर्धारित की जाती है। कुछ परियोजनाओं के लिए हम एक सामान्य दर प्रस्तावित करते हैं चाहे भागीदारी करने वाले व्यक्ति लोकेशन कहीं की भी रही हो। अन्य परियोजनाओं के लिए हम स्थानीय रूप से एक दर निर्धारित करते हैं। भागीदार की लोकेशन के आधार पर हम एक कॉस्ट ऑफ लिविंग बेस रेट की शुरुआत करते हैं। हम इस रेट को शोध कार्य में लगे समय की अवधि, किसी विशेष आवश्यक कौशल के पाए जाने अथवा उस सत्र के दौरान उपयोग हुए इंटरनेट डाटा के आधार पर समायोजित करते हैं। यथासंभव रूप से, हम उस क्षेत्र के पार्टनर से सलाह लेते हैं जहां का निवासी भागीदार हो ताकि हम स्थानीय मानकों के विषय में समझ सकें। वर्तमान समय में, निम्नलिखित सेवाओं के माध्यम से ही हम ग्रेच्युटी प्रदान कर पाने में सक्षम हैं:- Ethn.io, Tremendous.com और Paypal.com। इन कंपनियों की सेवा की शर्तें इनकी वेबसाइट पर पोस्ट की गई हैं एवं ग्रेच्युटी की स्वीकृति से यह निर्धारित होता है कि भागीदार उन सभी शर्तों के सम्बंध में सहमति प्रदान करता है। इन सेवाओं की सीमित कवरेज के कारण, हम इन विशेष क्षेत्रों के बाहर के व्यक्तियों को ग्रेच्युटी प्रदान नहीं कर सकते, हालांकि हम यह प्रयास कर रहे हैं कि गैप के क्षेत्र को कम किया जा सके। कभी-कभी ऐसा होता है कि paypal ही इकलौती सर्विस है जो किसी विशेष देश में अपनी सेवा प्रदान कर रही है। ऐसी परिस्थिति में, भागीदार को अपना भुगतान प्राप्त करने के लिए paypal अकाउंट बनाना ही पड़ेगा क्योंकि उसे भुगतान उसी अकाउंट के माध्यम से जारी किया जाएगा।

भागीदारी[edit]

यदि आप हमारे शोध भागीदारी पूल का हिस्सा बनना चाहते हैं तो कृपया यहां साइन अप करें। आपको हमारे शोध कार्यक्रम परियोजना में हिस्सा लेने के लिए समय-समय पर मौके उपलब्ध कराए जाएंगे एवं उनके विषय में आपसे संपर्क किया जाएगा। कृपया हमारे प्राइवेसी नोटिस को देखें। आप किसी भी समय इस फॉर्म को जमा कराने के उपरांत स्वयं को पार्टिसिपेंट पूल से हटा सकते हैं।

संपर्क करें[edit]

यदि आपके पास हमारे शोध इंसेंटिव (राशि आधारित) कार्यक्रम से संबंधित कुछ प्रश्न हैं तो कृपया हमसे desresadmin@wikimedia.org पर संपर्क करें।