सावधान: |
- Setup.php के शामिल कर लेने के बाद
$wgDBmwschema को न बदलें। नोट: Setup.php विभिन्न पथों को आरंभ करता है, कुछ सामान्य फ़ाइलों को शामिल करता है, सत्र शुरू करता है, और अनुरोध के लिए कई दूसरे सेटअप कार्य करता है। यह मीडियाविकि की स्थापना या सेटअप से संबंधित नहीं है।
- केवल
includes/db/ में मौजूद फ़ाइलों को $wgDBmwschema का उपयोग करना चाहिए, जबकि बाकी सभी चीज़ों को Wikimedia\Rdbms\IDatabase अंतरफलक द्वारा प्रदान की जाने वाली dbSchema() विधि का उपयोग करना चाहिए, या फिर या तो Wikimedia\Rdbms\ILoadBalancer या फिर Wikimedia\Rdbms\ILBFactory अंतरफलक में getDomainId() विधि से एक्सट्रैक्ट करना चाहिए। DatabaseDomain वर्ग ऐसे घटकों को डेटाबेस डोमेन ID से एक्सट्रैक्ट कर सकता है।
- अगर आप
$wgDBservers या $wgLBFactoryConf को कॉन्फ़िगर करते हैं तो आपको तब भी $wgDBname, $wgDBmwschema (अगर DB के प्रकार के लिए लागू हो) और $wgDBprefix (अगर DB के प्रकार के लिए लागू हो) को परिभाषित करना होगा। $wgDBname, $wgDBmwschema और $wgDBprefix का संयोग वर्तमान विकि के 'डेटाबेस डोमेन' को परिभाषित करता है। इसे 'स्थानीय डेटाबेस डोमेन' भी कहा जाता है। $wgDBservers और $wgLBFactoryConf में 'dbname' और 'tablePrefix' सेटिंग्स केवल डेटाबेस डोमेन के रूप DatabaseDomain::newUnspecified()->getId() (खाली स्ट्रिंग) के साथ एक कनेक्शन का अनुरोध किए जाने पर डिफ़ॉल्ट DB/उपसर्ग को परिभाषित करते हैं, जैसे कि wfGetDB( DB_REPLICA, [], '' )। ध्यान रखें कि wfGetDB( DB_REPLICA ) जैसे फ़ंक्शन कॉल्स, जो बस डेटाबेस डोमेन को छोड़ देते हैं, को स्थानीय डोमेन को संदर्भित करता हुआ माना जाता है।
|