वार्ता पृष्ठ परियोजना/उपयोगिता/प्रोटोटाइप

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Talk pages project/Usability/Prototype and the translation is 100% complete.
एक मॉकअप जिसमें डेस्कटॉप विकिटेक्स्ट वार्ता पृष्ठों का नया प्रस्तावित डिज़ाइन दर्शाया गया है।
डेस्कटॉप विकिटेक्स्ट वार्ता पृष्ठों के लिए नए डिज़ाइन का मॉकअप।

स्वागतम्

इस पृष्ठ पर, विकिटेक्स्ट वार्ता पृष्ठों पर डिज़ाइन में बदलावों को परीक्षित करने की विधि है। डिज़ाइन में ये बदलाव Talk pages project का हिस्सा हैं, जिनकी मदद से वार्ता पृष्ठों को लोगों के लिए पहचानने और इस्तेमाल करने में आसान बनाने का एक प्रयास चलाया जा रहा है।

प्रोटोटाइप को आज़माएँ

  1. विशेष प्रोटोटाइप विकि पर इस लेख के वार्ता पृष्ठ या फिर इस सदस्य वार्ता पृष्ठ पर जाएँ।
  2. वह चर्चा ढूँढ़ें जिसपर जिसे किसी ने हाल ही में सम्पादित किया हो।
  3. वह चर्चा ढूँढ़ें जिससे सबसे ज़्यादा लोग जुड़े हों।
  4. सबसे ज़्यादा टिप्पणियों वाली चर्चा ढूँढ़ें।
  5. "चरण 4" में ढूँढ़ी गई चर्चा पर वापस जाएँ। यह पता लगाने की कोशिश करें कि आप ये काम कैसे करेंगे:
    1. चर्चा में उत्तर पोस्ट करना।
    2. अपने पोस्ट किए गए उत्तर को सम्पादित करना।
  6. फिर किसी नए विषय के बारे में एक चर्चा शुरू करें।
  7. ✅ अब आप प्रतिक्रिया देने को तैयार हैं।

डिज़ाइन

अपनी प्रतिक्रिया बाँटें

अगर आप चाहें, आप एक ईमेल भी भेज सकते हैं:

talkpageconsultation@wikimedia.org

कृपया अपने विचार बाँटें।

  1. वार्ता पृष्ठ पर नया विषय शुरू करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
  2. Feedback: आपका सदस्यनाम लिखें
  3. इन प्रश्नों के उत्तर दें। आप अपनी भाषा में लिख सकते हैं।
    1. क्या आपने प्रोटोटाइप का परीक्षण करने के लिए मोबाइल डिवाइस या लैपटॉप का उपयोग किया था?
    2. प्रोटोटाइप के बारे में आपको क्या अप्रत्याशित लगा?
    3. "प्रोटोटाइप आज़माएँ" अनुभाग के किन चरणों को पूरा करना आपको कठिन लगा?
    4. आपको प्रोटोटाइप के बारे में क्या पसंद है?
    5. आप क्या चाहते हैं कि प्रोटोटाइप के बारे में अलग हो?
    6. (वैकल्पिक) क्या आपको लगता है कि यह डिज़ाइन कुछ पृष्ठों पर काम नहीं करता? अगर ऐसा है, कृपया इन पृष्ठों की कड़ियाँ प्रदान करें। इससे हमारी काफ़ी मदद होगी।
  4. नीले "Add topic" बटन पर क्लिक करें।
  5. ✅ काम हो गया! शुक्रिया!