वार्ता पृष्ठ विमर्श 2019/संचार/घोषणा/स्थिति 1

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Talk pages consultation 2019/Communication/Announce/Phase 1 and the translation is 100% complete.

मौजूदा हिस्सेदार समूह जाँचें। अपना हिस्सेदार समूह बनाएँ। आपका समूह बातचीत कैसे करता है?

हमसे बात करने के बारे में बात करें

"दो स्पीच बबल्स को दर्शाता हुआ एक आईकॉन"

विकिमीडिया संस्थान एक संचार के बारे में एक ग्लोबल विमर्श बनाने का फैसला कर रही है। इसका आशय है विकिमीडियाइयों और विकि-विचार के लोगों को साथ लाकर संचार के उपकरणों को सुधारना।

हम चाहते हैं कि योगदानकर्ताएँ विकि पर एक-दूसरे से बात कर पाएँ, फर्क नहीं पड़ता कि उनके पास कैसा अनुभाव, कैसी कोशल, या कैसा डिवाइस है।

हम यथासंभव विकिमीडिया समुदाय के अलग-अलग हिस्सों से विचार इकट्ठा कर रहे हैं। यह कई परियोजनाओं से, कई भाषाओं में, और कई दृष्टिकोणों के साथ आएगा।

हम इस समय विमर्श की योजना बना रहे हैं। हमें आपकी मदद चाहिए।

हमें स्वयंसेवकों की ज़रूरत है अपने समुदायों या सदस्य समूहों से बात करने में मदद करेंगे।

आप अपने विकि पर एक चर्चा आयोजित करके, या फिर किसी मौजूदा चर्चा में भाग लेकर मदद कर सकते हैं। आपको करना क्या है:

  1. पहले, अपने समूह को साइन-अप करें या फिर यहाँ पर जाँचें कि यह पहले से मौजूद है कि नहीं
  2. अगर समूह मौजूद नहीं होता है, इसके बाद एक पृष्ठ बनाएँ (या फिर चौपाल पर एख अनुभाग, या एक ईमेल थ्रेड - जो भी आपके समूह को आसान लगे) जिसमें आप अपने समूह के दूसरे लोगों से जानकारी इकट्ठा कर पाएँगे। यह कोई निर्वाचन या फैसला लेने वाली चर्चा नहीं है: हम बस प्रतिक्रिया इकट्ठा कर रहे हैं।  
  3. फिर लोगों से पूछें कि वे संचार की प्रक्रियाओं के बारे में क्या सोचते हैं। हम इस बारे में कहानियाँ और दूसरी जानकारी सुनना चाहते हैं कि लोग एक-दूसरे से विकि पर और विकि से बाहर कैसे बातचीत करते हैं। कृपया ये पाँच सवाल पूछने की कोशिश करें:
    1. जब आप अपने समुदाय के साथ किसी विषय पर चर्चा करना चाहते हैं, आपके लिए कौन-से उपकरण काम आते हैं, और कौन-से उपकरण आपके लिए बाधाओं की तरह हैं?
    2. नए लोग वार्ता पृष्ठों का इस्तेमाल कैसे करते हैं और वे उनका इस्तेमाल क्यों नहीं कर पाते हैं?
    3. आपके समुदाय में कुछ लोग वार्ता पृष्ठों का इस्तेमाल क्यों नहीं कर पाते हैं?
    4. ऐसी क्या चीज़ है जो आप चाहते हैं कि आप वार्ता पृष्ठों पर कर पाएँ, मगर तकनीकी सीमाओं की वजह से नहीं कर पाते हैं?
    5. "विकि चर्चा" के महत्वपूर्ण पहलू क्या हैं?
  4. आखिर में MediaWiki.org पर वार्ता पृष्ठ विमर्श 2019 पर जाएँ और बताएँ कि आपने अपने समूह से क्या जानकारी पाई। अगर चर्चाएँ सार्वजनिक हों तो कृपया उनकी कड़ियाँ शामिल करें।

आप उन कई साधनों में योगदान कर सकते हैं जिनसे लोग एक-दूसरे से बातचीत करते हैं।

विकियों पर या विकियों के आस-पास सक्रिय सभी समूह एक तरीके से चर्चाएँ नहीं करते हैं: ये विकियों पर, सोशल नेटवर्क्स पर, बाहरी उपकरणों पर आदि की मदद से हो सकते हैं। हमें बताएँ कि आपका समूह किस तरह से बातचीत करता है

आप mediawiki.org पर पूरी प्रक्रिया के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं। अगर आपके पास कोई सवाल या विचार है, आप अपनी भाषा में विमर्श की प्रक्रिया के बारे में प्रतिक्रिया छोड़ सकते हैं।

धन्यवाद! हम आपसे बात करने के लिए उत्सुक हैं।