Jump to content

Manual:$wgNamespaceProtection

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Manual:$wgNamespaceProtection and the translation is 100% complete.
पहुँच: $wgNamespaceProtection
कौन-से नामस्थान किसके द्वारा सम्पादित किए जा सकते हैं?
पहला संस्करण:1.10.0 (r19110)
अंतिम उपलब्ध संस्करण:अभी भी उपयोग में
अनुमत वैल्यू:(सरणियों की सरणी)
डिफ़ॉल्ट वैल्यू:$wgNamespaceProtection = []; (1.14+)
$wgNamespaceProtection[NS_MEDIAWIKI] = array( 'editinterface' ); (1.10 - 1.13)

विवरण

इस कॉन्फ़िगरेशन पैरामीटर से विकि पर कुछ नामस्थानों को सम्पादित करने के लिए विशेष अनुमतियों को अनिवार्य किया जा सकता है। डिफ़ॉल्ट से एकमात्र प्रतिबंध यह होता है कि MediaWiki नामस्थान केवल editinterface अधिकार वाले समूह (डिफ़ॉल्ट से sysop) के सदस्यों द्वारा सम्पादित किया जा सकता है।

सरणी की कुंजियाँ नामस्थान संख्याएँ होती हैं, और वैल्यू अनुमतियों के नामों की सरल सरणियाँ होती हैं। अगर आप किसी नामस्थान के लिए एकाधिक अनुमतियाँ सूचीबद्ध करते हैं तो उस नामस्थान में मौजूद पृष्ठों को सम्पादित करने के लिए सदस्य के पास वे सभी अनुमतियाँ होनी होंगी।

1.14 से MediaWiki नामस्थान शर्त रहित रूप से editinterface अधिकार वाले सदस्यों तक सुरक्षित होता है (पिछले संस्करणों जैसे)। यह Setup.php में सेट किया जाता है और LocalSettings.php में संशोधित नहीं किया जा सकता क्योंकि ऐसा करना संभव होने पर इसे गलत तरीके से सेट करके विकि को असुरक्षित छोड़ देना बहुत आसान हो जाता। अगर आप sysop के अलावा भी किसी समूह को MediaWiki नामस्थान को सम्पादित करने की अनुमति देना चाहते हैं तो उन समूहों को editinterface अधिकार सौंपें।

$wgNamespaceProtection की मदद से किसी विशिष्ट नामस्थान के लिए पठन की पहुँच को प्रतिबंध करना संभव नहीं। (Extension:Lockdown देखें)

इस विकल्प से सुरक्षित पृष्ठों पर ध्यान रखने की कुछ, मगर सब नहीं, विधियाँ काम न भी कर सकती हैं।

सुरक्षित नामस्थानों में कैस्केडिंग सुरक्षा उपलब्ध न भी हो सकती है।

उदाहरण

मुख्य नामस्थान में सम्पादन प्रतिबंधित करना

$wgNamespaceProtection[NS_MAIN] = ['edit-main'];

यह मुख्य नामस्थान में सम्पादन को edit-main अधिकार वाले किसी समूह के सदस्यों तक प्रतिबंधित कर देता है।

प्रतिबंधित लेखन पहुँच के साथ अनुकूलित नामस्थान सेटअप करना

define('NS_OFFICIAL', 100);
define('NS_OFFICIAL_TALK', 101);

$wgExtraNamespaces = [
    NS_OFFICIAL => 'Official',
    NS_OFFICIAL_TALK => 'Official_talk'
];

$wgNamespaceProtection[NS_OFFICIAL]      = ['official-edit'];
$wgNamespaceProtection[NS_OFFICIAL_TALK] = ['official-talk-edit'];

$wgGroupPermissions['managers']['official-edit'] = true; // Official नामस्थान में मौजूद पृष्ठ केवल managers सम्पादित कर सकते हैं
$wgGroupPermissions['employees']['official-talk-edit'] = true; // Official_talk नामस्थान में मौजूद पृष्ठ employees सम्पादित कर सकते हैं
$wgGroupPermissions['managers']['official-talk-edit'] = true; // और प्रबंधक भी

वार्ता पृष्ठों को अक्षम करना

चूँकि nobody मीडियाविकि मूल की कोई मान्य अनुमति नहीं है, इसका प्रयोग करने से प्रबंधकों सहित किसी के पास भी पहुँच नहीं होगी। ध्यान दें कि आपको अभी भी अन्य तरीकों से टैब को हटाने की आवश्यकता होगी (देखें: Manual:सामान्य प्रश्न#मैं अपने विकि पर टैब्स कैसे जोड़ूँ/हटाऊँ? )

# नामौजूद 'nobody' अनुमति को अनिवार्य करके सभी मूल TALK नामस्थानों में सम्पादन अक्षम करता है
$wgNamespaceProtection[NS_TALK] = ['nobody'];
$wgNamespaceProtection[NS_USER_TALK] = ['nobody'];
$wgNamespaceProtection[NS_PROJECT_TALK] = ['nobody'];
$wgNamespaceProtection[NS_FILE_TALK] = ['nobody'];
$wgNamespaceProtection[NS_MEDIAWIKI_TALK] = ['nobody'];
$wgNamespaceProtection[NS_TEMPLATE_TALK] = ['nobody'];
$wgNamespaceProtection[NS_HELP_TALK] = ['nobody'];
$wgNamespaceProtection[NS_CATEGORY_TALK] = ['nobody'];

ये भी देखें

  • Category:Page specific user rights extensions — किसी तरह से पृष्ठों की पहुँच को नियंत्रित करने के अन्य एक्सटेंशन्स
  • Extension:Lockdown — प्रति नामस्थान किसी भी समूह के लिए कोई अनुमति सेट करें
  • Extension:NSFileRepo — चित्रों और फ़ाइलों के लिए प्रति नामस्थान अनुमतियाँ सेट करें (अनुकूलित स्थानीय फ़ाइल भंडार नामस्थान की सुरक्षा — Extension:Lockdown पर आधारित)