Help:नया पृष्ठ बनाना

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Help:Starting a new page and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD

कोई नया पृष्ठ बनाने के कई तरीके हैं।

ये पृष्ठ के प्रकार, विकि और नामस्थान के आधार पर बदल सकते हैं।

विकिकड़ियों का इस्तेमाल करना

मीडियाविकि पर एक मानक सिनटैक्स की मदद से विकि पृष्ठों की कड़ियाँ जोड़ना काफ़ी आसान हो जाता है (Help:कड़ियाँ देखें)।

अगर आप (या कोई और) किसी ऐसे लेख की कड़ी बनाते हैं जो अब भी मौजूद नहीं है, कड़ी को लाल रंग में दिखाया जाएगा, इस तरह

टिप्पणियाँ:
  • इस उदाहरण में रेखा को हमेशा दिखाया जाएगा। असली कड़ियों के नीचे की कड़ी आम तौर पर छिपी रहेगी, और सिर्फ तभी दिखाई देगी जब उसके ऊपर माउस को होवर किया जाए या फिर जब उसे कीबोर्ड नेविगेशन के ज़रिए चुना जाए, और वो भी तभी अगर विकि पर डिफ़ॉल्ट मीडियाविकि स्टाइल्स का इस्तेमाल किया जा रहा हो तो।
  • कड़ियों का असली रंग डिफ़ॉल्ट विकि स्टाइल्स पर निर्भर होता है, और विकि पृष्ठों के डिज़ाइन भी इन डिफ़ॉल्ट रंगों को ओवर्राइड कर सकते हैं।

लाल कड़ी पर क्लिक करने पर आपको उस नए लेख के सम्पादन पृष्ठ पर ले जाया जाएगा।

बस अपना टेक्स्ट लिखें, 'सहेजें' पर क्लिक करें और नया पृष्ठ बन जाएगा।

जब पृष्ठ बन जाए, कड़ी लाल से नीले में बदल जाएगी (उन पृष्ठों के लिए पर्पल जिनपर आप जा चुके हैं) जो इशारा करती है कि लेख अब मौजूद है।

आम तौर पर यह पृष्ठ बनाने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि इसका मतलब है कि शुरुआत से ही पृष्ठ कम-से-कम विकि पर किसी एक पृष्ठ से जुड़ा हुआ है (और आम तौर पर आप पृष्ठ को बनाने के बाद उसकी कड़ी संबंधित पृष्ठों पर डालना चाहेंगे)।

अगर आप किसी पृष्ठ की कड़ी बनाए बिना नया पृष्ठ बना रहे हैं, आपको अपने आप से यह पूछना होगा: क्या यह पृष्ठ उन विषयों से संबंधित है जिनके बारे में इस विकि पर दूसरे पृष्ठ हैं?

और आपको क्या लगता है, पाठक इस पृष्ठ तक कैसे पहुँचेंगे?

आम तौर पर पहले किसी पृष्ठ की लाल कड़ी बनाए बिना किसी पृष्ठ को बनाने का कोई मतलब नहीं बनता।

खोज बॉक्स से

अगर आप ऐसे किसी पृष्ठ को खोजते हैं जो मौजूद नहीं है, आपको नया पृष्ठ बनाने के लिए एक कड़ी दी जाएगी।

URL की मदद से

आप नया पृष्ठ बनाने के लिए विकि के URL का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विकि पर किसी भी लेख का URL कुछ ऐसा होता है:

  • http://www.example.net/index.php/लेख    या
  • http://www.example.net/wiki/लेख

अगर आप लेख को उस पृष्ठ के नाम से बदल दें जो आप बनाना चाहते हैं, आपको एक खाली पृष्ठ पर ले जाया जाएगा जो इशारा करता है कि उस नाम से अब तक कोई पृष्ठ नहीं बना है।

पृष्ठ के शीर्ष पर "सम्पादन" पृष्ठ टैब पर क्लिक करने पर आपको उस लेख के सम्पादन पृष्ठ पर ले जाया जाएगा, जहाँ से आप अपना टेक्स्ट लिखकर, 'सहेजें' पर क्लिक करके लेख को बना सकते हैं।

लेख सृष्टि साँचे का इस्तेमाल करना

इस तरीके को लागू करने के लिए Extension:InputBox को स्थापित करने की ज़रूरत है।

विकि के किसी पृष्ठ पर यह टेक्स्ट जोड़ें:

<inputbox>
type=create
width=100
break=no
buttonlabel=Create new article
default=(Article title)
</inputbox>

इससे एक बॉक्स बन जाता है जिसमें सदस्य लेख का नाम लिख सकते हैं और उस नाम से एक पृष्ठ बना दिया जाएगा।

इससे गैर-अनुभवी सदस्य आसानी से पृष्ठ बना सकते हैं।

अपने नए पृष्ठ तक अनुप्रेषण बनाएँ

जब आप पृष्ठ बनाएँ, उसके अनुप्रेषण बनाना न भूलें।

अगर आपको लगता है कि कोई आपके पृष्ठ को किसी दूसरे नाम या वर्तनी से खोज सकता है, कृपया उचित अनुप्रेषण बनाएँ।

Help:Redirects देखें।

अपने नए पृष्ठ को सुरक्षित करना

आम तौर पर विकि दूसरे सदस्यों द्वारा सम्पादित किया जा सकता है (यह तो एक विकि का मूल विचार है!)।

परंतु, आवश्यक समझने पर सिसॉप्स पृष्ठों को 'सुरक्षित' कर सकते हैं ताकि आम सदस्य इसे सम्पादित न कर पाएँ।