Jump to content

Help:नामस्थान

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Help:Namespaces and the translation is 80% complete.
Outdated translations are marked like this.

मीडियाविकि विकियों पर पृष्ठों को "नेमस्पेस/नामस्थान" नामक समूहों में बाँटा जाता है जो एक चौड़ी मात्रा में उनके लक्ष्य को तय करते हैं। विशिष्ट नामस्थानों के पृष्ठों में विशेष लक्षण हो सकते हैं और उनका स्वभाव दूसरे पृष्ठों से अलग हो सकता है।

नामस्थानों को पृष्ठों के नाम पर <नामस्थान>: का उपसर्ग जोड़कर जोड़ा जाता है, यानी कि इस पृष्ठ के नाम (Help:Namespaces/hi) में उपसर्ग Help: संकेत देता है कि यह पृष्ठ Help नामस्थान में है। हर नामस्थान को एक संख्या और नाम दिया जाता है, जिसे अनुवादित किया जा सकता है और उपनाम भी दिए जा सकते हैं।

बिना नामस्थान के उपसर्ग के नाम वाले सभी पृष्ठ मुख्यस्थान में हैं। हालाँकि, ध्यान रखें कि कोलन और उपसर्ग नामस्थान का संकेत दिए बिना भी पृष्ठों के नामों पर मौजूद हो सकते हैं: पृष्ठ Foo:Namespaces/hi मुख्यस्थान में स्थित एक पृष्ठ है क्योंकि नामस्थान "Foo" मौजूद नहीं है। साथ ही, पृष्ठ Help:Foo:Namespaces/hi "Help" नामस्थान में है।

मानक नामस्थान

मानक मीडियाविकि स्थापना में सोलह नामस्थान हैं जिनमें सदस्यों द्वारा लिखा गया कंटेंट हो सकता है; दो विशेष नामस्थान भी मौजूद हैं जहाँ मीडियाविकि सॉफ्टवेयर द्वारा "जाते-जाते" बनाए गए पृष्ठ मौजूद हैं। मानक नामस्थानों को जोड़ियों में बाँटा जाता है, और हर जोड़ी में एक "उद्देश्य नामस्थान" और एक "चर्चा नामस्थान" है। इन नामस्थानों को शून्य से संख्य किया जाता है और हर उद्देश्य नामस्थान के पास एक सम संख्याएँ और वार्ता नामस्थानों के पास विषम संख्याएँ हैं।

मीडिया

इस नामस्थान की मदद से मीडिया फाइलों तक सीधे लिंक किया जा सकता है: कड़ी [[Media:MediaWiki-2020-logo.svg]] चित्र के विवरण पृष्ठ की जगह पर चित्र तक जुड़ता है, जो कि [[:File:MediaWiki-2020-logo.svg]] है।

विशेष

इस नामस्थान से विशेष पृष्ठों, रिपोर्ट्स और इंटरफेसों को एककृत किया जाता है जो मीडियाविकि द्वारा "माँग पर" बनाए जाते हैं और जिन्हें संपादित नहीं किया जा सकता। मीडियाविकि सॉफ्टवेयर को बदले बिना इस नामस्थान में बदलाव करना नामुमकिन है।

(मुख्य)

इस नामस्थान में कोलन से अलग किया जाने वाला कोई उपसर्ग नहीं होता। इसे आम तौर पर "मुख्य नामस्थान" या "मुख्यस्थान" कहा जाता है। आम तौर पर इस नामस्थान में विकि के कंटेंट पृष्ठों का एक बहुत बड़ा हिस्सा होता है। इस नामस्थान में आम तौर पर कोई विशेष लक्षण नहीं होता।

वार्ता

Main page: Help:Talk pages

"Talk" नामस्थान मुख्यस्थान से जुड़ा चर्चा नामस्थान है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है।

सदस्य

Main page: Help:User page

हर सदस्य के पास "User" नामस्थान में एक संबंधित वार्ता पृष्ठ है, जिसकी कड़ी संपादन इतिहास, ध्यानसूची, हाल में हुए बदलाव, आदि से दी जाती है; जहाँ निर्दिष्ट सदस्य को पहचाना जा सकता है।

इस पृष्ठ, और इसके उपपृष्ठों का इस्तेमाल सदस्यों द्वारा अपने बारे में जानकारी रिकॉर्ड करने या नए ड्राफ़्ट कंटेंट को परीक्षणित करने के लिए किया जा सकता है। {{$1|UserName}} या {{$2|UserName}} प्रारूप के पृष्ठों को सिर्फ सदस्य खुद या इंटरफेस प्रबंधक (या मीडियाविकि 1.32 से पहले प्रबंधक) ही संपादित कर सकते हैं। Pages of the form User:UserName/Foo.js or User:UserName/Foo.css can only be edited by the user themselves or by interface administrators (or administrators before MediaWiki 1.32).

सदस्य वार्ता

यह नामस्थान "User" नामस्थान से संबंधित चर्चा स्थान है। इस नामस्थान के पृष्ठों का इस्तेमाल आम तौर पर निर्दिष्ट सदस्यों के संदेश छोड़ने या उन्हें ऐसे चर्चाओं के बारे में सूचित करने के लिए किया जा सकता है जिनमें उन्हें रूचि हो सकती है। ऐसा करने के लिए जब पृष्ठ $2:UserName को संपादित किया जाता है, जब भी सदस्य UserName पृष्ठ को लोड करेंगे, पृष्ठ के ऊपर संपादन के बारे में उन्हें सूचित करते हुए एक सूचना दिखेगी: Pages in this namespace are mainly used to leave messages for particular users or inform them of discussions that may be of interest to them. To facilitate this, when a page User talk:UserName is edited, whenever the user UserName loads a page, a notice is displayed at the top of the page informing them of the edit:

यह संदेश तब तक आता रहेगा जब तक सदस्य संदेश को पढ़ने के लिए अपने सदस्य वार्ता पृष्ठ को लोड नहीं करते।

विकि प्रबंधकों के लिए टिप्पणी: Echo जैसे एक्सटेंशनों की मदद से इस स्वभाव को नकारा जा सकता है।

परियोजना

इस नामस्थान का इस्तेमाल विकि के काम-काज और विकास से संबंधित मेटा चर्चाओं के लिए किया जाता है। यह अपने आप सदस्य को विकि के नाम पर लेबल किए गए नामस्थान पर अनुप्रेषित कर देता है, उदाहरणस्वरूप: [[Project:Licenses]] → [[Wikipedia:Licenses]].

Because this namespace's name changes from wiki to wiki, you may want to simply look at the 5th entry in any dropdown containing a list of all namespaces. The project namespace will be listed immediately after the User talk namespace. On some wiki farms, the name Meta may be used for this namespace.

परियोजना वार्ता

यह एक चर्चा नामस्थान है जिसका इस्तेमाल संबंधित परियोजना पृष्ठों की चर्चाओं के लिए किया जाता है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है।

चित्र

Main page: Help:Images

"File" नामस्थान में चित्रों, वीडियों, संगीत फाइलों और दूसरे मीडिया के लिए मेटाडेटा रखा जाता है जिस तक "Media" नामस्थान से पहुँचा जा सकता है। हर चित्र के पास "$3" नामस्थान में एक पृष्ठ है, जिसमें अक्सर लाइसेंस का डेटा रखा जाता है। इस नामस्थान पर सीधे लिंक करने से मीडिया पृष्ठ पर इनलाइन बन जाता है: $4 चित्र दाए तरफ जोड़ता है। कड़ियों के इस सिनटैक्स के बारे में और जानकारी के लिए $help-images देखें। Each file has a corresponding page in the “File” namespace, which is often used to hold licensing data. Linking directly to a page in this namespace instead includes the media file inline in the page: [[File:MediaWiki-2020-logo.svg|right]] produces the image to the right. See Help:चित्र for more details of this link syntax.

चित्र के पृष्ठ तक एक आंतरिक कड़ी बनाने के लिए आपको नामस्थान से पहले एक कोलन जोड़ना होगा: [[:File:MediaWiki-2020-logo.svg|right]] का अंजाम होता है File:MediaWiki-2020-logo.svg। मानक मीडियाविकि स्थापना में "File" नामस्थान का उपनाम है "Image" – नामस्थान के उपनाम देखें।

विवरण पृष्ठ को छोड़कर मीडिया चित्रों की कड़ी जोड़ने के लिए मीडिया नामस्थान देखें।

चित्र वार्ता

यह एक चर्चा नामस्थान है जिसका इस्तेमाल संबंधित मीडिया चित्रों की चर्चाओं के लिए किया जाता है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है।

MediaWiki

"MediaWiki" नामस्थान में सिस्टम संदेश और दूसरी ज़रूरी सामग्री को रखा जाता है। उदाहरणस्वरूप, पृष्ठ MediaWiki:Edit (या डिफॉल्ट "Vector" त्वचा पर MediaWiki:Vector-view-edit) में वह टेक्स्ट है जो हर पृष्ठ के ऊपर के "सम्पादित करें" टैब को भरता है। अगर वह पृष्ठ मौजूद है, यह डिफॉल्ट कंटेंट, "Edit", को बाइपास कर देगा। उसी तरह, MediaWiki:Common.css वह सिस्टम संदेश है जिसमें सभी सदस्यों के लिए हर पृष्ठ पर लोड किया जाने वाला CSS कोड मौजूद है। इसमें एक विशेष लक्षण है कि पूरे नामस्थान को सिर्फ (editinterface) सदस्य अधिकार वाले सदस्य संपादित कर सकते हैं। मीडियाविकि 1.32 के बाद से जावास्क्रिप्ट और CSS पृष्ठों पर संपादन करने के लिए editinterface और (क्रमशः) editsitejs या editsitejs अधिकारों की आवश्यकता है।

मीडियाविकि वार्ता

यह एक चर्चा नामस्थान है जिसका इस्तेमाल संबंधित सिस्टम संदेशों की चर्चाओं के लिए किया जाता है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है।

साँचा

Main page: Help:Templates

"Template" नामस्थान में साँचें रखे जाते हैं, जो कि टेक्स्ट या विकिकोड के समूह हैं जिन्हें कई दूसरे पृष्ठों पर ट्रांसक्लूड किए जाने के लक्ष्य से बनाया गया है। ऐसा करने के लिए इसके पास एक विशेष लक्षण है कि यह ट्रांसक्लूशन्स के लिए डिफॉल्ट नामस्थान है: विकिकोड $2, $3 के समान है। To facilitate this it has the special property that it is the default namespace for transclusions: the wikicode {{Foo}} is equivalent to {{Template:Foo}}.

साँचा वार्ता

यह एक चर्चा नामस्थान है जिसका इस्तेमाल संबंधित साँचा पृष्ठों की चर्चाओं के लिए किया जाता है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है।

सहायता

"Help" नामस्थान का इस्तेमाल आम तौर पर चित्रों, विधियों और गाइड्स को रखने के लिए किया जाता है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है। सहायता नामस्थान का कंटेंट देखें।

सहायता वार्ता

यह एक चर्चा नामस्थान है जिसका इस्तेमाल संबंधित सहायता पृष्ठों की चर्चाओं के लिए किया जाता है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है।

श्रेणी

Main page: Help:Categories

"Category" नामस्थान में श्रेणियाँ मौजूद होती हैं, जो कि दूसरे पृष्ठों के डायनामिक सूचियाँ हैं। ऐसा करने के लिए श्रेणी पृष्ठ पर सीधे लिंक करने से इनलाइन कड़ी नहीं आती, बल्कि पृष्ठ को उसी श्रेणी के पृष्ठ पर जोड़ दिया जाता है। यानी कोड [[Category:सहायता]] पृष्ठ के नीचे की तरफ श्रेणी का एक कड़ी जोड़ देता है (नीचे की तरफ "श्रेणी" से चिह्नित किए गए बॉक्स में)। उस कड़ी पर क्लिक करने से आपको श्रेणी के पृष्ठ पर ले जाया जाएगा, जहाँ वह पृष्ठ श्रेणी की सूची में मौजूद होगा।

श्रेणी के पृष्ठ तक इनलाइन कड़ी जोड़ने के लिए आपको नामस्थान से पहले एक कोलन जोड़ना होगा: [[:Category:Help]] का अंजाम होता है Category:Help। श्रेणी की कड़ी के सिनटैक्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Help:श्रेणियाँ देखें।

श्रेणी वार्ता

यह एक चर्चा नामस्थान है जिसका इस्तेमाल संबंधित श्रेणी पृष्ठों की चर्चाओं के लिए किया जाता है। इसमें कोई विशेष लक्षण नहीं है।

स्थानीयकरण

संख्या आधिकारिक नाम स्थानीयकृत नाम
-2 Media मीडिया
-1 Special विशेष
0 (Main)
1 Talk वार्ता
2 User सदस्य
3 User talk सदस्य वार्ता
4 Project परियोजना
5 Project talk परियोजना वार्ता
6 File चित्र
7 File talk चित्र वार्ता
8 MediaWiki मीडियाविकि
9 MediaWiki talk मीडियाविकि वार्ता
10 Template साँचा
11 Template talk साँचा वार्ता
12 Help सहायता
13 Help talk सहायता वार्ता
14 Category श्रेणी
15 Category talk श्रेणी वार्ता

नामस्थान के नाम और उपनाम विकासकों द्वारा स्थानीयकृत (अनुवादित) किए जा सकते हैं। नामस्थान के नाम के स्थानीयकरण का अनुरोध करने के लिए कृपया Phabricator पर एक मीडियाविकि अंतर्राष्ट्रीयकरण टास्क फाइल करें। टास्क के विवरण में आपको दाए तरफ के टेबल के सभी नामस्थानों का अनुवाद प्रदान करना होगा, और साथ ही साथ अपने विकि पर किसी अतिरिक्त नामस्थान का भी (जैसे "Module" या "Gadget")।

अगर साइट की भाषा चीनी है, तब नामस्थानों को तभी अनुवादित किया जाएगा जब कंटेंट को बदल दिया जाए और पृष्ठ पर कोई __NOTITLECONVERT__ या __NOTC__ जादूई शब्द न हो।

नामस्थानों के नाम बदलना

नामस्थानों को अंग्रेज़ी के अलावा सभी भाषाओं में अनुवादित किया जा सकता है और विकि से सिस्टम प्रबंधकों द्वारा सेट किए गए नामस्थानों को छूट मिल सकती है (नामस्थान प्रबंधक की मदद से)। इन नामोंं को 'स्थानीयकृत' नामस्थानों के नाम कहा जाता है। हालाँकि, हर नामस्थान के पास एक 'अधिकारिक नाम', असली अंग्रेज़ी नाम मौजूद होता है जो मीडियाविकि के किसी भी स्थापना पर काम करेगा। यानी User:Foo पर लिंक करने से कड़ी सदस्य पृष्ठ Foo की ही बनेगी, चाहे विकि फ्रेंच (जहाँ स्थानीयकृत नाम Utilisateur:Foo होता), रूसी (Участник:Foo), या हिन्दी (सदस्य:Foo) हो।

दाए तरफ के टेबल पर आधिकारिक नामस्थान और उसके साथ इस विकि पर उनके स्थानीयकृत नाम दिए गए हैं।

Custom namespaces

नामस्थानों के उपनाम

कुछ विकियों पर नामस्थानों के 'उपनाम' मौजूद हैं: वैकल्पिक नाम जिन्हें लोकल नामों से संबंधित किया जाता है। उदाहरणस्वरूप, किसी विकि पर "स" Template का उपनाम है, यानी कि T:Foo और Template:Foo समान हैं, जिससे कुछ अक्षर और सेकंड बच जाते हैं। एक असली उदाहरण है अंग्रेज़ी विकिपीडिया, जहाँ "WP" Project, "Wikipedia" नामस्थान का उपनाम है। For instance, a wiki might define "T" as an alias for Template, such that typing T:Foo is equivalent to Template:Foo, saving a few characters and seconds. An actual example would be on the English Wikipedia, where "WP" is an alias for Project, which is the namespace "Wikipedia".

डिफॉल्ट से "Image" File का एक उपनाम है, तो [[Image:MediaWiki-2020-logo.svg]] और [[File:MediaWiki-2020-logo.svg]] समान हैं।

अनुकूलित नामस्थान

अधिक जानकारी के लिए Extension default namespaces देखें।

कुछ विकियाँ अपने कंटेंट को ऐसे संगठित करने का फैसला ले सकते हैं जिसमें नामस्थानों के इस मानक समूह से काम नहीं बनता। ऐसे में विकियाँ अतिरिक्त नामस्थान जोड़ सकते हैं; ये नामस्थान साधारण नामस्थानों जैसे ही काम करते हैं, और इनकी संख्या 100 के समान या उससे ज़्यादा होती है। इन अनुकूलित नामस्थानों में आम तौर पर कोई विशेष लक्षण नहीं होता।

नामस्थानों की पहचान करना

कई तरीके हैं जिससे किसी निर्दिष्ट पृष्ठ का नामस्थान को पहचाना जा सकता है:

जादुई शब्द

जादुई शब्द {{NAMESPACE}} उस नामस्थान की संख्या बताता है जिसमें पृष्ठ है।

दूसरे नामस्थान का सन्दर्भ जोड़ने के लिए {{ns:<name>}} का उपयोग करें (उदाहरणस्वरूप {{ns:Project}}), या वर्तमान से संबंधित नामस्थान के लिए {{SUBJECTSPACE}} / {{TALKSPACE}}

JavaScript

जावास्क्रिप्ट वेरिएबल wgCanonicalNamespace में पूरे नामस्थान का नाम है। वेरिएबल wgNamespaceNumber में नामस्थान की संख्या है। The variable wgNamespaceNumber contains the numerical index of the namespace.

CSS

HTML पृष्ठ आउटपुट के ‎<body> टैग को दो CSS क्लास दिए जाते हैं जो नामस्थान के अनुसार बदलते हैं: एक क्लास ns-#, जहाँ # नामस्थान की संख्या है, और ns-XXX, जहाँ XXX सभी विषय नामस्थानों के लिए "subject", Special नामस्थान के पृष्ठों के लिए "special", और वार्ता नामस्थानों के लिए "talk" है। तो इसके जैसे CSS कोड की मदद से किसी चीज़ की दिखावट को उसके नामस्थान के आधार पर बदला जा सकता है:

.ns-subject a {   /* विषय पृष्ठों पर ज़्यादातर कड़ियाँ हरी होंगी। */
    color: #0f0;
}
.ns-talk a {      /* वार्ता पृष्ठों पर कड़ियाँ नीली होंगी। */
    color: #00f;
}
.ns-3 a {         /* और सदस्य वार्ता पृष्ठों पर कड़ियाँ लाल होंगी */
    color: #f00;
}

Listing namespaces

See Extension default namespaces for a list of namespaces used by various MediaWiki extensions.

The special page Special:NamespaceInfo provides a table with information about the namespaces used on a wiki, including the ID, canonical name, local name, description, and properties.

आप किसी मीडियाविकि स्थापना में सभी नामस्थानों के नामों की सूची के लिए खोज अंजाम पृष्ठ का 'उन्नत' टैब देख सकते हैं, या फिर योगदान या ध्यानसूची जैसे 'हाल में हुए बदलावों' की सूची के ड्रॉपडाउन सूची को।

हर नामस्थान के सिस्टम लक्षणों के लिए मीडियाविकि API का उपयोग करें:

API

ये भी देखें