Help:बॉट्स

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Help:Bots and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD

एक बॉट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो चलाए जाने पर अपने आप विकि पृष्ठ प्राप्त या फिर अपडेट करते हैं। आम तौर पर बॉट्स का इस्तेमाल बार-बार आने वाले अनुरक्षण के कार्यों को करने के लिए किया जाता है, जिनकी मात्रा इतनी बड़ी है कि सदस्यों के कार्य करने पर काफ़ी ज़्यादा समय लग जाता।

बॉट्स विकसित और निष्पादित करने का काम आम तौर पर साधारण सदस्यों की भूमिका से बाहर होता है। इसमें प्रोग्रामिंग में अनुभव की ज़रूरत होती है और यह काम विकि के प्रबंधकों के साथ सहयोग से किया जाना चाहिए।

डिफ़ॉल्ट से बॉट्स को Special:RecentChanges में छिपाया जाता है।

बॉट विकास के लिए फ़्रेमवर्क और इंटरफ़ेस

बॉट्स विकि तक साधारण ग्राफ़िकल सदस्य इंटरफ़ेस की मदद से नहीं पहुँचते हैं। मीडियाविकि पर इस काम के लिए एक API (ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस) उपलब्ध है। एक API एक प्रोटोकॉल है जिससे दो कंप्यूटर प्रोग्रामों के बीच मानकीकृत संचार संभव होता है। अधिक जानकारी के लिए API:Client code देखें।

बॉट बनाने के दिशानिर्देशों के लिए Manual:Creating a bot पढ़ें।

API की मदद से विकि तक पहुँचने के लिए बॉट के पास एक सदस्य खाता होना होगा जिसके पास 'bot' अनुमतियाँ हों।

एक्सटेंशन वाले विकल्प

  • Extension:MassEditRegex — रेगुलर एक्सप्रेशन की मदद से विकि के एक विशेष पृष्ठ के ज़रिए समूह-सम्पादन करने का एक वैकल्पिक तरीका प्रदान करता है। सिर्फ प्रबंधक ही इस एक्सटेंशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • Extension:Replace Text — एक दूसरा विकल्प।

ये भी देखें