अच्छे पहले बग्स

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Good first bugs and the translation is 97% complete.
Outdated translations are marked like this.

इस पृष्ठ पर सॉफ़्टवेयर बग्स और छोटी लापता सुविधाओं की एक सूची दी गई है, जिन्हें किसी मौजूदा विकिमीडिया परियोजना में शामिल होने का अच्छा साधन माना जाता है (बस मीडियाविकि मूल और इसके एक्सटेंशन्स ही नहीं)।

यह विकिमीडिया परियोजनाओं पर कोड से अनुकूल होने का एक तरीका है।

ध्यान रखें कि नीचे जोड़े गए टास्क्स पर समर्पित मेंटर्स नहीं हैं। आप ज़्यादातर "अकेले" रहेंगे। हमारी सलाह है कि आप मेंटर्स वाली सॉफ़्टवेयर परियोजनाओं पर काम करें: हमारे अनुशंसित सॉफ़्टवेयर परियोजनाओं की सूची देखें

फर्क नहीं पड़ता कि आप किस परियोजना पर काम करते हैं, कार्यप्रवाह और संचार की अपेक्षा समझने के लिए आपको संचार की टिप्पणियाँ पढ़नी ही चाहिए।

अगर आप फैसला लेते हैं कि आप मीडियाविकि मूल या मीडियाविकि के एक्सटेंशनों पर काम करेंगे, अर्थव्यवस्था और कार्यप्रवाह समझने के लिए आपको How to become a MediaWiki hacker पढ़ना चाहिए।

संभावित टास्क्स जिनपर आप काम कर सकते हैं

नीचे के अनुभागों में कुछ क्षेत्र वर्णित किए गए हैं जहाँ पर आप योगदान कर सकते हैं, मगर आपको इन्ही क्षेत्रों तक सीमित रहने की ज़रूरत नहीं!

अगर सॉफ़्टवेयर परियोजना पर विकिमीडिया Phabricator का इस्तेमाल किया जाता है, टास्क के ऊपरी-बाएँ कोने में वह परियोजना दिखाई जाती है जहाँ समस्या मौजूद है।

इससे आपको उस गिट रिपॉज़िटरी का अंदाज़ा हो जाता है जहाँ कोड मौजूद है, और अगर आप समस्या के बारे में ज़्यादा लोगों के साथ चर्चा करना चाहते हैं तो किस विकास दल से आपको संपर्क करना है (क्योंकि बग रिपोर्ट्स में टिप्पणियाँ सिर्फ रिपोर्ट में वर्णित बग के बारे में ही बात करेंगे)।

मीडियाविकि मूल और एक्सटेंशन्स

विकिडेटा

Wikidata इंटरविकि सन्दर्भ और सांख्यिकी-संबंधित जानकारी जैसी संरचित डेटा के लिए एक केंद्रित ज्ञान आधार है।

विकास से जुड़े अपने साधारण सवाल Wikidata मेलिंग सूची, #wikidata IRC चैनल और विकि पर पूछें।

Potential tasks for new contributors

यथादृश्य सम्पादिका

यथादृश्य सम्पादिका मीडियाविकि का WYSIWYG एडिटर है।

यथादृश्य सम्पादिका के बारे में विकास से जुड़े अपने साधारण सवाल wikitech मेलिंग सूची और #mediawiki-visualeditor IRC चैनल पर पूछें।

Potential tasks for new contributors

संधान / खोज

Wikimedia Search Platform दल ज्ञान के विश्वसनीय और प्रासंगिक स्रोत तक के गुमनाम पथ बना रही है।

विकास से जुड़े अपने साधारण सवाल Discovery मेलिंग सूची और #wikimedia-discovery IRC चैनल पर पूछें।

Potential tasks for new contributors

स्किन्स

स्किन्स से सदस्य मीडियाविकि की दिखावट और अनुभव को अनुकूलित कर सकते हैं।

CSS और PHP का बुनियादी ज्ञान काम आता है। हर स्किन के बारे में अधिक जानकारी और संपर्क की जानकारी के लिए Phabricator पर परियोजना पृष्ठ देखें।

Potential tasks for new contributors

मीडियाविकि मूल

मीडियाविकि वह मूल सॉफ़्टवेयर है जो बुनियादी विकि कार्यक्षमता प्रदान करता है।

यह जटिल है, और इसे PHP में लिखा गया है। कुछ क्षेत्रों को सक्रिय रूप से अनुरक्षित नहीं किया जाता है। विकास से जुड़े अपने साधारण सवाल wikitech मेलिंग सूची और #wikimedia-dev IRC चैनल पर पूछें।

Potential tasks for new contributors

सिमेंटिक मीडियाविकि

सिमेंटिक मीडियाविकि सबसे बड़े और प्रसिद्ध मीडियाविकि एक्सटेंशनों में से एक है।

नए योगदानकर्ताओं के लिए संभावित टास्क्स


स्टैंडअलोन परियोजनाएँ

Pywikibot

Pywikibot एक Python-आधारित फ़्रेमवर्क है जिसकी मदद से मीडियाविकि के लिए बॉट्स लिखे जा सकते हैं।

विकास से जुड़े अपने साधारण सवाल Pywikibot मेलिंग सूची और #pywikibot IRC चैनल पर पूछें।

Potential tasks for new contributors

मोबाइल ऐप्स

मोबाइल डिवाइसों (Android, iOS) पर विकिमीडिया विकियाँ पढ़ने के लिए कई ऐप्लिकेशन्स उपलब्ध हैं।

विकिपीडिया के लिए: साधारण विकास जानकारी पढ़ें और अपने साधारण सवाल Mobile मेलिंग सूची और #wikimedia-mobile IRC चैनल पर पूछें।

नए योगदानकर्ताओं के लिए संभावित टास्क्स: Android विकिपीडिया ऐप्लिकेशन

नए योगदानकर्ताओं के लिए संभावित टास्क्स: iOS विकिपीडिया ऐप्लिकेशन

कॉमन्स के लिए: साधारण विकास जानकारी पढ़ें और अपेन सवाल Commons App मेलिंग सूची पर पूछें।

नए योगदानकर्ताओं के लिए संभावित टास्क्स: Android कॉमन्स ऐप्लिकेशन


Huggle

Huggle एक डेस्कटॉप ऐप्लिकेशन है जिससे विकिमीडिया परियोजनाओं पर बर्बरता से लड़ा जा सकता है। इसे C++ और QT में लिखा गया है।


Potential tasks for new contributors

डेटा अभियांत्रिकी

Data Engineering दल विकिमीडिया में डेटा-आधारित फैसलों का समर्थन करती है।

विकास से जुड़े अपने साधारण सवाल Analytics मेलिंग सूची पर पूछें।

Potential tasks for new contributors

क्रॉस-परियोजना क्षेत्र

प्रलेख

ये सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर प्रलेख से संबंधित टास्क्स हैं।


Potential tasks for new contributors

डिज़ाइन

डिज़ाइन के बग्स या अनुरोध ठीक करने या जोड़ने के लिए किसी वेक्टर ग्राफ़िक्स (जैसे इंकस्केप) ऐप्लिकेशन में काम करते हुए ग्राफ़िक्स में कौशल की ज़रूरत है।

CSS का बुनियादी ज्ञान भी एकीकरण में काम आ सकता है। विकास से जुड़े अपने साधारण सवाल Design मेलिंग सूची और #wikimedia-design IRC चैनल पर पूछें।

Potential tasks for new contributors

स्ट्रिंग्स

सदस्य इंटरफ़ेस पर दिखाने जाने वाले संदेशों के अंग्रेज़ी टेक्स्ट में अक्सर छोटे सुधारों की ज़रूरत होती है। स्रोत टेक्स्ट को अनुवादों के विपरीत, सिर्फ विकासकों द्वारा कोड में बदला जा सकता है।

और कई संदेश अस्पष्ट हैं जिन्हें बेहतर प्रलेखन की ज़रूरत हैtranslatewiki.net पर किसी संदेश के /qqq उपपृष्ठ को सम्पादित करके सभी अनुवादों की तरह उसके लिए लापता प्रलेख जोड़ी जा सकती है, मगर इसके लिए कोड को समझने की ज़रूरत पड़ सकता है ताकि आप पता लगा पाएँ कि संदेश किस बारे में है।

Potential tasks for new contributors

और काफ़ी कुछ…

अब भी कोई विचार नहीं? खोजने के लिए कई क्षेत्र हैं - विकिमीडिया पर सैकड़ों परियोजनाएँ हैं! नए योगदानकर्ताओं के लिए संभावित टास्क्स की पूरी सूची देखें:


Potential tasks for new contributors

अगर आपको कोई समस्या है या कोई विशिष्ट सवाल है, कृपया हमारे सहायता के स्थानों में से किसी एक जगह पर पूछें।

ये भी देखें

  • नए विकासक विकिमीडिया सॉफ़्टवेयर परियोजनाओं पर मेंटर्स उपलब्ध हैं। नए योगदानकर्ताओं के लिए अनुशंसित।
  • How to become a MediaWiki hacker — मीडियाविकि मूल या मीडियाविकि एक्सटेंशनों पर हैक करने के लिए।
  • योगदान कैसे — मीडियाविकि और मुक्त संस्कृति समुदाय में कैसे योगदान करें (जैसे अनुवाद, प्रलेख, आदि)।