एक्सटेंशन:मीडिया वीक्षक/जानकारी

मीडिया वीक्षक का उद्देश्य विकिपीडिया और विकिमीडिया साइटों पर हमारे सदस्यों की दृश्य अनुभूति को बेहतर करना है।
यह मल्टीमीडिया ब्राउज़र चित्रों को बड़े आकार में उनके सामग्री, लेखकों और संबंधित मेटाडेटा सहित उपयोगी जानकारी दिखाता है। यह मीडिया फ़ाइलों को बड़ा करने, बाँटने, डाउनलोड करने, या एम्बेड करने की भी कई सुविधाएँ प्रदान करता है, जैसा नीचे दर्शाया गया है।
इस सहायता पृष्ठ पर मीडिया वीक्षक के बारे में अधिक जानें। इस चर्चा पर अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें।
मीडिया वीक्षक क्यों?
मीडिया वीक्षक का लक्ष्य है:
- पाठकों के लिए चित्रों को देखने का अनुभव सुधारना
- चित्रों को देखना और उनका पूर्वावलोकन देखना आसान बनाना
- चित्रों के विस्तार तक सदस्य को आसानी से पहुँच देना
- कई और सुविधाएँ प्रदान करना जैसा बड़ा करना, डाउनलोड करना, बाँटना, और एम्बेड करना
मीडिया वीक्षक को पाठकों और साधारण संपादन करने वाले संपादकों के लिए बनाया गया था, जो इस उपकरण के मुख्य लक्ष्य हैं। समय के साथ-साथ ये सुविधाएँ शायद उन्हें विकिपीडिया और दूसरे विकिमीडिया परियोजनाओं पर योगदान करने में प्रोत्साहित करें।
मीडिया वीक्षक काम कैसे करता है?

किसी चित्र को मीडिया वीक्षक में खोलने के लिए किसी भी लेख, गैलरी या श्रेणी पृष्ठ पर उस चित्र के अंगूठाकार पर क्लिक करें। यह मीडिया वीक्षक में एक बड़ा चित्र दिखाएगा, बिलकुल वहीं जहाँ पर आपने क्लिक किया था।
मीडिया वीक्षक कई उपयोगी सुविधाएँ प्रदान करता है:
- चित्र का कैप्शन या विवरण पढ़ें
- संबंधित चित्र खोजें
- चित्र को बड़ा करें
- चित्र को फ़ुलस्क्रीन में देखें
- लेखक, स्रोत या लाइसेंस के बारे में अधिक जानें
- चित्र के पृष्ठ पर अधिक जानकारी पाएँ या फिर जानकारी को संपादित करें
- चित्र को बाँटें, एम्बेड करें या फिर डाउनलोड करें
- मीडिया वीक्षक को बंद करें
ये सुविधाएँ, मीडिया वीक्षक को खोलने के लिए किसी अंगूठाकार पर क्लिक करने पर हमेशा उपलब्ध होंगी, जब तक उपकरण सक्षम हो। मीडिया वीक्षक को अब डिफ़ॉल्ट से सभी विकिमीडिया साइटों पर सक्षम कर दिया गया है, मगर इसे नीचे की विधि के अनुसार सदस्यों द्वारा अक्षम किया जा सकता है। फ़ाइल विवरण पृष्ठ पर चित्र को उपकरण की मदद से देखने के लिए "मीडिया वीक्षक में खोलें" पर क्लिक करें।
अधिक जानने के लिए इस सहायता फ़ाइल को पढ़ें।
मैं इस सुविधा को अक्षम कैसे करूँ?
अगर आप एक पंजीकृत सदस्य हैं, आप अपनी "वरीयताओं" में भी मीडिया वीक्षक को अक्षम कर सकते हैं: "दिखावट" अनुभाग चुनें, और "चित्र" के नीचे इस विकल्प को अनचेक करें: '[ ] मीडिया वीक्षक को सक्षम करें'। इसके बाद "सहेजें" पर क्लिक करने पर चित्र अब आपके खाते के लिए साइट पर मीडिया वीक्षक में नहीं खुलेंगे।
Once you click सहेजें, images will no longer open in Media Viewer for your account on that site.
For global preferences, a similar process applies.
यह याद रखें कि आप उपकरण को अक्षम किए बिना मीडिया वीक्षक को कभी भी बाइपास कर सकते हैं। सीधे फ़ाइल विवरण पृष्ठ पर जाने के लिए अंगूठाकार पर क्लिक करते समय इनमें से किसी एक कुँजी को दबा दें:
- Shift-क्लिक: फ़ाइल पृष्ठ को नए विंडो में खोलें
- Cmd-क्लिक: फ़ाइल पृष्ठ को नए टैब में खोलें
- Ctrl-क्लिक: विकल्पों का एक मेन्यू दिखाएँ
मैं इस सुविधा को दोबारा सक्षम कैसे करूँ?
If you are a registered user, you can also re-enable Media Viewer in your वरीयताएँ: select the दिखावट section, and check this option under फ़ाइलें: [ ] मीडिया वीक्षक को सक्षम करें.
Once you click सहेजें, images will open in Media Viewer again for your account on that site.
For global preferences, a similar process applies.
मैं किसी समस्या को कैसे रिपोर्ट करूँ?
अगर आपको कोई तकनीकी समस्या आती है, कृपया यहाँ Phabricator पर एक बग फ़ाइल कर दें।
आप इस चर्चा पृष्ठ पर भी अपना रिपोर्ट, एक स्क्रीनशॉट तथा अपने ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी के साथ पोस्ट कर सकते हैं।
बग रिपोर्ट करने से पहले जाँचें कि वह समस्या पहले से ही ज्ञात बग्स की इस सूची में तो नहीं है। अगर उसे पहले ही सुलझा दिया गया है, आप उसे MediaWiki.org के इस परीक्षण पृष्ठ पर परीक्षित कर सकते हैं — जहाँ नई सुविधाओं को दूसरे विकियों से एक हफ़्ते पहले प्रकाशित किया जाता है।
नोट: मीडिया वीक्षक पर, सिर्फ विकिमीडिया साइटों पर प्रसिद्ध फ़ाइल प्रारूप ही समर्थित हैं (उदाहरण: JPEG, GIF, PNG, TIFF, SVG)। भविष्य के प्रकाशनों में हमारा उद्देश्य है अधिक फ़ाइल प्रारूप जोड़ना, जैसे PDF, ऑडियो और वीडियो फ़ाइलें।
अधिक जानकारी
मीडिया वीक्षक के बारे में अधिक जानकारी के लिए MediaWiki.org पर उत्पाद अवलोकन पृष्ठ पर जाएँ।
मीडिया वीक्षक को विकिमीडिया संस्थान की मल्टीमीडिया दल द्वारा जुलाई 2013 से नवंबर 2014 के बीच बनाया गया था। इसे वीडियो बैठकों, IRC, और वैयक्तिक बैठकों पर की गई चर्चाओं के ज़रिए समुदाय के कई सदस्यों से सहयोग के साथ बनाया गया था। इस उपकरण को फिर अप्रैल 2014 के दौरान एक बीटा सुविधा के रूप में विकसित और परीक्षित किया गया, जिसके बाद इसे एक तीन-मासिक अवधि के दौरान धीरे से सभी विकियों पर प्रकाशित किया गया।
मीडिया वीक्षक को लाखों पाठकों और सामयिक सम्पादकों द्वारा परीक्षित किया गया, जो इस उपकरण के मुख्य उद्देश्य थे। सदस्यों की प्रतिक्रिया को उपयोगिता अनुसंधानों, सामुदायिक बैठकों और ऑनलाइन सर्वेक्षणों के ज़रिए इकट्ठा किया गया। इस प्रतिक्रिया के आधार पर, मीडिया वीक्षक को उपयोग में आसान बनाने के लिए कई सुधार विकसित किए गए: जैसे चित्रों को बड़ा करने का एक आसान तरीका, चित्रों पर कैप्शन्स, File: पृष्ठ की एक कड़ी, और व्यक्तिगत उपयोग में उस उपकरण को अक्षम करने का एक आसान तरीका।
समुदाय और दल के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने इस परियोजना में योगदान किया है। परियोजना दल को विशेष श्रेय: Fabrice Florin, Gilles Dubuc, Mark Holmquist, Gergő Tisza, Pau Giner, Keegan Peterzell, Rob Lanphier, Howie Fung और Erik Moeller, तथा अन्य।
मल्टीमीडिया परियोजनाओं के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया इस मल्टीमीडिया परियोजना केंद्र पर जाएँ।