विकिपीडिया, विकिमीडिया, मीडियाविकि और विकि के बीच अंतर

From mediawiki.org
This page is a translated version of the page Differences between Wikipedia, Wikimedia, MediaWiki, and wiki and the translation is 94% complete.
Outdated translations are marked like this.
ये भी देखें: Manual:FAQ#How do I install an existing wiki, like Wikipedia or Wiktionary?
अब भी उलझे है? 'विकिपीडिया की दुनिया' नक्शे की सहायता लें।

मीडियाविकि, विकिमीडिया, विकिपीडिया और विकि शब्दों के बीच उलझे हुए हैं?

विकि

शब्द "wiki", जिसका उच्चारण है /ˈwɪki/ या 'विकि', एक हवाई भाषा का शब्द है जिसका मतलब है "तेज़"

एक विकि एक प्रकार का वेबसाइट है जिसकी सामग्री को वेब ब्राउज़र से संपादित किया जा सकता है, और जो संपादित करने योग्य हर पृष्ठ के संपादनों का एक संस्करण इतिहास रखता है। आम तौर पर विकियों को कोई भी पाठक संपादित कर सकता है, मगर ऐसा हमेशा नहीं होता।

  • विकि (विशेषण के रूप में), "विकियों वाला तरीका", और इसके विलोम शब्द un-wiki का इस्तेमाल सामुदायिक दर्शन का बोध कराने के लिए किया जाता है जो इस प्रणाली का पालन करता हो (जैसे "यह काम करने का 'विकियों वाला' तरीका नहीं है")।
  • विकि (बड़े अक्षर 'W' के साथ) गलत रूप है, हालाँकि इसका इस्तेमाल कभी-कभी विकिपीडिया या फिर पोर्टलैंड पैटर्न रिपॉज़िटरी (जिसे 'WikiWikiWeb' भी कहा जाता है) का बोध कराने के लिए किया जाता है, जो बनाया गया पहला विकि था।
  • विकि सॉफ्टवेयर और विकि इंजन सॉफ्टवेयर के उन हिस्सों का बोध कराते हैं जो 'विकि' वेबसाइटों को चलाते हैं। कई तरह के 'विकि सॉफ्टवेयर' हैं; कई हैं जो काफ़ी साधारण हैं, और कई हैं बहुत आधुनिक।

ये भी देखें: "विकि सॉफ्टवेयर" के बारे में विकिपीडिया पर लेख

एक अधिक पूर्ण संस्करण के लिए विकिपीडिया पर "विकि" का लेख पढ़ें।

विकिमीडिया

विकिमीडिया, विकिमीडिया आंदोलन का एक संक्षिप्त नाम है, जो कुछ संबंधित परियोजनाओं से बना है, जिसमें विकिपीडिया, विकिकोष, विकिसूक्ति और कुछ दूसरे शामिल हैं, जिनका लक्ष्य है इंटरनेट और 'विकि' परिकल्पना की पूरी ताक़त का इस्तेमाल करना, जिससे हर तरह के मुक्त ज्ञान को बाँटा जा सके।

  • शब्द विकिमीडिया सर्वर का इस्तेमाल अकसर होता है, और यह कंप्यूटर हार्डवेयर का बोध कराता है जहाँ सभी विकिमीडिया परियोजनाओं को होस्ट किया जाता है।
  • विकिमीडिया संस्थान एक गैर-लाभ संस्थान है जो सैन फ़्रांसिस्को में आधारित है और सभी विकिमीडिया परियोजनाओं और मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर को संचालित करता है। विकिमीडिया जर्मनी, विकिमीडिया रूस आदि विकिमीडिया परियोजनाओं के स्थानीय पाठों के नाम हैं। ये विकिमीडिया संस्थान और विकिमीडिया परियोजनाओं से अलग हैं। प्रसंग और भाषा के आधार पर विकिमीडिया शब्द का इस्तेमाल गलत रूप से विकिमीडिया परियोजनाओं, या पाठों, या विकिमीडिया संस्थान का बोध कराने के लिए किया जाता है (आखिरी वाला इस विकि पर भी हो सकता है)।
  • विकिमीडिया मेटा-विकि, जिसे आम तौर पर मेटा भी कहा जाता है, एक विकि है जहाँ पर ऐसे विषयों पर चर्चा की जाती है जो सभी विकिमीडिया परियोजनाओं को प्रभावित करेंगे। Meta:About भी देखें।

विकिपीडिया

विकिपीडिया एक विकिमीडिया परियोजना है जो वैश्विक, मुफ़्त और बहुभाषी इंटरनेट ज्ञानकोष है। यह सबसे पुरानी और सबसे बड़ी विकिमीडिया परियोजना है, जिसे 2001 में स्थापित किया गया था, और यह 2003 में स्थापित विकिमीडिया संस्थान से भी पुराना है। विकिपीडिया को आम तौर पर एक विकि के रूप में दर्शाया जाता है, मगर असल में यह 200 से भी ज़्यादा विकियों का एक समूह है, जिसमें हर भाषा के लिए एक विकि है, और सभी मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर पर चलते हैं।

मीडियाविकि

मीडियाविकि एक विकि इंजन है जिसे विकिपीडिया और दूसरे विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए विकसित किया गया है। मीडियाविकि दूसरों के इस्तेमाल (और सुधार) के लिए मुफ़्त में उपलब्ध है, और इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में कई तरह के परियोजनाओं और संगठनों द्वारा किया जाता है।

यह साइट, mediawiki.org, मीडियाविकि और संबंधित सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

ये भी देखें


वीडियो